अंधाधुंध फायरिंग से दहला बिहारशरीफ का बनौलिया, 2 गिरफ्तार

0
107
घटना स्थल पर कैंप करते थानाध्यक्ष
घटना स्थल पर कैंप करते थानाध्यक्ष

बिहारशरीफ। अंधाधुंध फायरिंग से बिहारशरीफ का बनौलिया इलाका दहल उठा। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है। 2 गिरफ्तार हुए हैं। जमीनी विवाद को लेकर हुए अंधाधुंध फायरिंग से जहां बिहारशरीफ का बनौलिया मुहल्ला दहल उठा, वहीं गोलीबारी की घटना से लोगों के बीच अफरातफरी का महौल कायम हो गया। हालांकि गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जाता है कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग हुई व पथराव किया गया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा बनाये जा रहे मकान को तोड़ डाला। रोड़ेबाजी में एक वृद्ध चन्देश्वर यादव जख्मी हो गये। गोलीबारी व पथराव की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

- Advertisement -

पुलिस को देखकर भाग रहे दो बदमाशों को खदेड़कर पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि घटना का कारण धरम यादव और भोसू यादव के बीच गैर मजरुवा जमीन को लेकर चल रहा विवाद है। लोगों की मानें तो भोसू यादव उस जमीन पर कब्जा करते हुए दीवार बना रहे थे। इसका धरम यादव ने विरोध किया। बावजूद दूसरे पक्ष के लोग निर्माण कार्य कराते रहे। इसी कारण दोनों आपस में भिड़ गये और दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और पथराव शुरू हो गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गोलीबारी करने वाले को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस पर फायरिंग का आरोपी चढ़ा पुलिस हत्थे

शहर के हाजीपुर में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए एक आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मुहल्ला में बीते शुक्रवार की शाम बदमाशों ने गोलीबारी की थी। मौके पर पहुंची पुलिस वाहन पर भी फायरिंग हुई। जिसमें पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बचे। इस मामले में पुलिस ने 11 नामजद और 20 अज्ञात को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मंगलवार की शाम पुलिस ने चौखंडीपर मोहल्ला में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश गौरव कुमार है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है। थानध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया आरोपी को गुप्त सूचना पर पकड़ा गया। रुपया बंटवारा विवाद में बदमाश मोहल्ले में गोलीबारी कर रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस पर भी फायरिंग की गई। अंधेरे का फायदा उठा कर बदमाश फरार होने में सफल रहेे।

- Advertisement -