उत्तराखंड आपदा में फंसे झारखंड वासियों को हरसंभव मदद

0
203
झारखंड में हेमंत सोरेन की कुर्सी खतरे में पड़ गयी है. खदान आवंटन मामले में चुनाव आयोग ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है.
झारखंड में हेमंत सोरेन की कुर्सी खतरे में पड़ गयी है. खदान आवंटन मामले में चुनाव आयोग ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है.

मुख्यमंत्री ने प्रभावितों की मदद के लिए जारी किये कांटैक्ट नंबर

रांची। उत्तराखंड आपदा में फंसे झारखंड वासियों को हरसंभव झारखंड सरकार मदद देगी। यह घोषणा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है। मुख्यमंत्री ने कल इस घटना पर गहरा दुख भी व्यक्त किया था। कई दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मिल कर आपदा पर दुख जताया था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि चमोली आपदा में फंसे राज्यवासियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। राज्य सरकार उनकी मदद के लिए हर तरह से कोशिश कर रही है। वे तनिक भी न घबराएं नहीं। अगर किसी के परिजन प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं और उन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत है तो वे श्रम विभाग के स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

- Advertisement -

उन्होंने वादा किया कि राज्य सरकार हर संभव सहायता करेगी। मालूम हो कि उत्तराखंड के चमोली जिले में प्राकृतिक आपदा के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं। इस आपदा में राज्य के श्रमिकों के फंसे होने की संभावना को देखते हुए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। झारखंड के श्रमिक भी उत्तराखंड जैसे दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में काम के लिए जाते हैं।

श्रम विभाग के स्टेट कंट्रोल रूम के जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने पर उन्हें मदद पहुंचाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कुल 11 हेल्पलाइन एवं कुछ वाट्सएप्प नंबर भी जारी किये हैं। इन नंबरों पर संदेश भेजकर आपदा में फंसे लोग सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। निम्न कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क किया जा सकता हैः 06512490055, 06512490083, 06512490037, 06512490058, 06512490052, 06512490125। इसके अलावा निम्न वाट्स नंबरों पर संदेश भेज कर प्रभावित लोग सरकार से सहयोग प्राप्त कर सकते हैः 9470132591, 9431336427, 9431336398, 9431336472, 9431336432

यह भी पढ़ेंः बिहार को आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र से 7,824 करोड़ मिलेेंगे(Opens in a new browser tab)

यह भी पढ़ेंः हेमंत ने कहा- 5 साल में झारखंड को किसी से सहयोग की जरूरत नहीं होगी (Opens in a new browser tab)

- Advertisement -