उपेंद्र कुशवाहा तीन दिवसीय विदेश यात्रा पर जाएंगे

0
137

पटना। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा एक हफ्ते कि विदेश यात्रा के दौरान तीन देशों यानी अमेरिका, मार्शल आइलैंड और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। श्री कुशवाहा मार्शल आइलैंड कि आधिकारिक यात्रा पर 7-13 जुलाई तक रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा देश के पहले मंत्री हैं, जो मार्शल आइलैंड देश का दौरा कर रहे है। इसके पहले देश की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि इस देश के अधिकारिक दौरे पर नहीं गये हैं। अपने इस अधिकारिक यात्रा के दौरान 7 जुलाई को अमेरिका के सनफ्रांसिस्को जाएंगे, जहाँ पर भारतीय और अमेरिकी दूतावास दवरा आयोजित स्थानीय कार्यकर्मो मे हिस्सा लेंगे। दूसरे दिन अमेरिका के हवाई आइलैंड के होनोलुलू के स्थानीय कार्यक्रम मे हिस्सा लेंगे।

- Advertisement -

अमेरिका यात्रा के बाद श्री कुशवाहा मार्शल आइलैंड देश की यात्रा पर जाएंगे, जहां उस देश के राष्ट्रपति के दोतरफा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। दोनों देशों के बीच जिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात होंगी, उसमें शिक्षा, सौर ऊर्जा, प्रौधोगिकी, आपदा प्रबंधन, पर्वारण संरक्षण जैसे मामले शामिल है। साथ ही दोनों देशों के बीच संसदीय प्रक्रिया बहाल होने पर भी बात होगी। इसके अलावा विश्व के विभिन्न मंचों पर एक दूसरे को सहयोग करने पर फोकस करेंगे। इसके बाद श्री कुशवाहा दक्षिण कोरिया जाएंगे और वहां पर स्थनीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और फिर सिऒल से 13 जुलाई को वापस भारत लौट जाएंगे।

हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा बिहार दौरे पर थे। शुक्रवार को उन्होंने पटना में प्रेस कांफ्रेस भी किया था। उन्होंने इस बात पर चिंता जतायी कि शिक्षकों को शिक्षा से इतर कामों में लगाया जाता है। उन्होंने राज्य सरकारों को सलाह दी कि सिक्षकों को सिर्फ पढ़ाने केस काम तक सीमित रखा जायें। उन्हें दूसरे काम में लगाये जाने से शिक्षा का काम प्रभावित होता है। देश में अगर शिक्षा की हालत में सुधार लाना है तोो शिक्षकों को उनका मूल काम ही करना होगा।

- Advertisement -