कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता फिर हुई उजागर: राजीव रंजन

0
222
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन

पटना। कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता फिर उजागर हुई है। राफेल पूजा पर कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध जताना उनकी मानसिकता का परिचायक है। भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने इस मुद्दे पर कांग्रेस से तीखे सवाल पूछे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं कि भारत समेत दुनिया के हर मुल्क में नयी गाड़ियों और मशीनों के पूजन का विधान है। ऐसे भी भारतीय सेना जब भी कोई नया अस्त्र-शस्त्र खरीदती है या फिर सरकार किसी बड़े प्रोजेक्ट की आधारशिला रखती है तो उसमें फूल-नारियल चढ़ाना व पूजा-पाठ करना नई बात नहीं है। यह सिलसिला बरसों से चला आ रहा है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः बिहार में NDA टूट के मुहाने पर, BJP-JDU की जुदा हो सकती है राह !

विजयदशमी के दिन राफेल के मामले में राजनाथ सिंह द्वारा इसी प्रथा के निर्वहन पर कांग्रेसी तड़प उठे हैं। उन्हें इस बात की बेचैनी हो गयी है कि राजनाथ सिंह ने राफेल पर ॐ क्यों लिखा। कांग्रेस बताए कि हिन्दू समाज पूजा करते वक्त ॐ नहीं लिखेगा तो क्या लिखेगा? कांग्रेस बताए कि अगर हिन्दू पूजा-पाठ दकियानूसी चीज है तो नेहरू जी इसे क्यों करते थे?

उन्होंने यह भी पूछा कि कांग्रेस बताए कि अगर हिन्दू धर्म इतना ही खराब है तो राहुल जी चुनावों के समय जनेऊधारी बन मंदिरों के चक्कर क्यों काटते हैं? कांग्रेस देश ये बताएं कि क्या उनके नेता नयी गाड़ियों को खरीदते समय उसकी पूजा नही करते?

श्री रंजन ने कहा कि कांग्रेस का यह इतिहास रहा है कि वोट बैंक के चक्कर में कांग्रेसी हिन्दुओं को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इनकी नीति रही है कि हिन्दुओं को जाति के नाम पर बांटो और दूसरे धर्मों का तुष्टिकरण करते रहो। इसीलिए यह कभी देश के बहुसंख्यक हिन्दू समाज को अपमानित करने, यहाँ तक कि उन्हें आतंकी बताने तक का कोई मौका नही छोड़ते।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही थी, जिसके नेताओं ने भगवा आतंक का शिगूफा गढ़ा था। यह इनके नेता ही थे, जिन्होंने 26/11 के मुम्बई हमले को आरएसएस की साजिश बताया था। यह तो भला हो कि उन हमलों में कसाब जिन्दा पकड़ा गया, नहीं तो हिन्दू आतंकवाद का झूठ फ़ैलाने की इन्होंने पूरी तैयारी कर रखी थी। हिन्दुओं के प्रति इनकी घृणा को देखिए कि झूठ का गुब्बारा फूट जाने के बाद भी इनके नेता बार-बार भगवा आतंकवाद का शब्द इस्तेमाल करने से नहीं कतराते। कांग्रेस यह जान ले कि हिन्दू समाज अपने खिलाफ की जा रही इनकी एक-एक साजिश पर निगाह रखे हुए है और इन्हें चुनावों में इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

- Advertisement -