झारखंड में किसानों की समृद्धि के लिए खर्च होंगे 5 हजार करोड़

0
287
खेलगांव में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समारोह का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री रघुवर दास ने
खेलगांव में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समारोह का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री रघुवर दास ने

जुलाई माह में मिलेगा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभः रघुवर

  • अन्नदाता हुए सम्मानित, राज्य के किसानों को मिला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ
  • राज्य के 5 लाख किसानों को PM किसान सम्मान योजना के द्वितीय चरण व प्रथम चरण की 2-2 हजार की राशि DBT के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।
  • झारखंड के 35 लाख किसानों को PM किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य
  • किसानों के बीच हुआ खाद और बीज का वितरण, राज्य के 12 लाख किसानों ने योजना का लाभ लेने हेतु दर्ज कराया अपना नाम*

रांची। झारखंड में किसानों की समृद्धि के लिए खर्च होंगे 5 हजार करोड़ रुपये। जुलाई माह में मिलेगा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ। मुख्यमंत्री ने की घोषणा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 हजार रुपये की सम्मान राशि आपके खाते में भेज दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश मोबाइल पर पाकर कांके के जीरा देवी, राजेन्द्र मुंडा और रामदास बेदिया, मंगल उरांव, मालती देवी, हसीमुद्दीन आदि खुश थे। मुख्यमंत्री रघुवर दास को संदेश दिखाकर बड़े उत्साहित नजर आये। ऐसे करीब 5 लाख किसान आज खुश हैं। उन्हें इस बात का सुकून है कि अब मॉनसून के आने पर कृषि कार्य हेतु जरूरी संसाधन जुटाने में यह राशि सहायक होगी। यह मौका था खेलगांव में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समारोह का, जहां इसके तहत राज्य के करीब 5 लाख किसानों को DBT के माध्यम से राशि दी गई।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों को 2-3 माह में 5000 करोड़ रुपये दिये जायेंगे। ये सारी राशि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में जायेगी और इसे मजबूत करेगी। किसानों का जीवन भी समृद्धिशाली होगा। आपके चेहरे पर मुस्कान लाना और आपकी आय को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर केंद्र और राज्य सरकार कार्य कर रही हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने उपस्थित किसानों को बताया कि जिस तरह केंद्र सरकार द्वारा आप सभी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया गया, उसी प्रकार जुलाई माह में झारखण्ड सरकार किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ देगी। योजना के तहत 1 से पांच एकड़ भूमि वाले किसानों को न्यूनतम 5 हजार और अधिकतम 25 हजार का लाभ मिलेगा। इस तरह केंद्र और राज्य सरकार की योजना को सम्मलित करें तो एक किसान को न्यूनतम 11 हजार और अधिकतम 31 हजार रुपये कृषि कार्य हेतु मिलेंगे।

यह भी पढ़ेंः बिहार में किसानों के सम्मान के लिए किसान पुरस्कार योजना  

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का लैंड रिकॉर्ड नहीं होने की वजह से किसान योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे थे। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से आग्रह किया गया। केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ लेने के बाद सबसे पहली कैबिनेट में ही झारखंड के हित को देखते हुए नियमों में संशोधन किया गया। जिसके बाद वंशावली के आधार पर भी किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा। वहीं केंद्र सरकार ने भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दायरे में देश के सभी वर्ग के किसानों को शामिल किया है। केंद्र सरकार ने पहले 2 हेक्टेयर तक की भूमि के किसानों को योजना का लाभ देने का निर्णय लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अब हर किसान को इस योजना के दायरे में शामिल कर लिया।

यह भी पढ़ेंः ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में झारखंड को नंबर-1 बनाना लक्ष्यः सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती अगर आधुनिक तरीके से की जाए तो उत्पादकता क्षमता में वृद्धि होती है। आधुनिक खेती की जानकारी देने हेतु सरकार ने वैश्विक कृषि सम्मेलन का आयोजन किया। राज्य के किसानों को इजराइल भेजा, ताकि किसान यह जान सकें कि विपरीत परिस्थितियों में इजराइल के किसान किस प्रकार खेती के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। झारखंड के महिला और पुरुष किसानों को इजराइल जाकर वहां की आधुनिक तकनीक से अवगत हुए और उस तकनीक का उपयोग अब झारखंड में भी किया जा रहा है। राज्य सरकार हर वर्ष किसानों को इजरायल फिलिपींस या फिर खेती के क्षेत्र में बेहतर कर रहे देश भेजने की योजना पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद पानी संचयन की दिशा में कार्य हुए। डोभा निर्माण, तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया। बरसात का पानी किसान भाई कैसे रोकें इस पर विचार होना चाहिए। इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। इस कार्य में सभी अपनी भागीदारी और साझेदारी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ेंः बिहार में बैंकों ने कर्ज बांटने में 12 साल में 10 गुना वृद्धि की

मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग रणधीर सिंह ने कहा कि राज्य के सुखाड़ प्रभावित किसानों को जल्द राशि प्रदान की जाएगी। राज्य में खेती को बढ़ावा देने हेतु सरकार प्रयासरत है। राज्य खेती के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना राज्य के किसानों का तकदीर बदलने में सहायक होगा।

यह भी पढ़ेंः रघुवर की घोषणा- 28 लाख किसानों को सरकार देगी फ्री मोबाइल फ़ोन

- Advertisement -