दैनिक राशिफलः कुम्भ राशि वालों के रुके कार्यो में गति आयेगी

0
125
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

दैनिक राशिफलः कुम्भ राशि वालों के रुके कार्यो में गति आयेगी। दिन कंभ राशि के लिए शुभ है। दैनिक राशिफल के अनुसार धनु वाले आर्थिक परेशानी से बचेंगे। वहीं वृष राशि वालों को मानसिक तनाव होगा। सहयोग की कमी महसूस करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन। पहले जानते हैं आज का पंचांगः

31 अक्टूबर 2020 पंचांग 

सूर्योदय-  प्रात: 6:28 बजे से, सूर्यास्त– सायं 5:34  बजे तक, मास- आश्विन शुक्ल पक्ष, तिथि- पूर्णिमा रात्रि 8:19 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा, दिन- शनिवार, नक्षत्र- अश्वनी सायं 5:57 बजे तक तत्पश्चात भरणी, योग- सिद्धि रात्रि अंत 4:26 बजे तक तत्पश्चात व्यतिपात, करण- विष्टि, राशि- चन्द्रमा मेष राशि में भ्रमण करेगा।

- Advertisement -

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- दोपहर 2:50 बजे से 04:10 बजे तक, राहुकाल- सुबह 9:15 बजे से सुबह 10:38 बजे तक

31 अक्टूबर 2020 राशिफल 

मेष:- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

वृष:- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। भाईओं का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

मिथुन:- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। वाणी मं मधुरता एवं संयम रखें। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

कर्क:- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

सिंह:- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें कार्य में सफलता मिलेगी। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

कन्या:- संचित धन का लाभ हो सकता है। अधिक प्रयासों के बावजूद भी इच्छा की पूर्ति नहीं हो पायेगी। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

तुला:- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।  अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

वृश्चिक:- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी। ऋण मिलने की संभावना हैं।

धनु:- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी जिम्मेदारी बढ़ेगी। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर:- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति को शारीरिक पीड़ा होने की संभावना रहेगी। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

कुम्भ:- कुंभ राशि वालों के रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन:- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपके जीवन में द्रुतगति से घटना घटनाचक्र चलेगा और व्यक्तिगत तथा व्यवसायिक स्तर पर आमूलचूल बदलाव आएगा। नौकरी, व्यवसाय में उन्नति तो होगी,  लेकिन जबरदस्त फेरबदल की संभावना है। यदि किसी ऐसे व्यवसाय  में हाथ डालना चाह रहे हैं, जहां परिजनों, मित्रों की असहमति है,  तो वहां भी आपको इच्छा अनुकूल सफलता प्राप्त होगी। पूंजी निवेश संबंधी योजनाओं पर अमल का समय आ गया है। मित्रों का सहयोग अवर्णनीय रहेगा। परिवार में कोई मंगल कार्य जैसे  विवाह या शिशु जन्म हो सकता है। आपके विरोधी तो सक्रिय रहेंगे, लेकिन वह हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। अविवाहित हैं तो विवाह होने की प्रबल संभावना है।

श्रेष्ठ तिथियां- 8, 17, 26,  हैं। श्रेष्ठ समय- प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 14 जनवरी  से 16 मार्च  के मध्य। शुभ  दिन- बृहस्पतिवार और शनिवार हैं। आप अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों संपन्न करें।

वर्जित-  जिनकी जन्मतिथि 1 और 4  है उनसे सावधान रहें। विशेष- उद्योग  इंजीनियर अधिकारी  समाज सेवी  पायलट के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, शिखर पर पहुंचेंगे।

महिलाओं के लिए 

नौकरी  व्यवसाय में है तो यह वर्ष उत्तम तेज होगा। यदि अविवाहित है  तो विवाह होने का समय आ गया है। आपका संपर्क का दायरा बढ़ेगा और कुछ संबंध बहुत ही उपयोगी सिद्ध होंगे।

छात्रों के लिए 

आपकी सकारात्मक आचरण की लोग  प्रशंसा करेंगे।  किसी महत्वपूर्ण परीक्षा प्रतियोगिता में बैठे हैं,  तो मेहनत करें  सफलता प्राप्त होगी। कला, साहित्य, संगीत, रंगमंच आदि से जुड़े हैं तो इस क्षेत्र में अच्छी सफलता अर्जित होगी।

- Advertisement -