बहू की हत्या का साक्ष्य छिपाने के लिए लटका दिया फंदे से

0
129
निर्भया रेप कांड के दोषियों की फांसी के लिए जल्लाद को बुलावा
निर्भया रेप कांड के दोषियों की फांसी के लिए जल्लाद को बुलावा

बिहारशरीफ। बहू की हत्या का साक्ष्य छिपाने के लिए लटका दिया फंदे से। यह घटना चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव में रविवार की सुबह की बतायी जाती है। आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए ससुराल वालों ने उसे फंदे से लटका दिया। मृतका गांव की छोटेलाल यादव उर्फ अभिषेक की 20 वर्षीय पत्नी एमपी देवी है। थरथरी थाना क्षेत्र के पलटू बिगहा गांव निवासी महिला के पिता उमेश प्रसाद ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर पति समेत ससुराल के 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है। प्राथमिकी के अनुसार तीन साल पहले बेटी की शादी हुई थी। कुछ माह तक दोनों को दांपत्य जीवन खुशहाल रहा। उसके बाद बेटी से दहेज की मांग की जाने लगी। अक्सर मारपीट की जाती थी। पिता ने कई बार दामाद को समझाने की कोशिश की। लेकिन उसका रवैया नहीं बदला। रविवार की सुबह किसी ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है।

- Advertisement -

आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे तो घर के लोग फरार थे। पंखे की कुंडी से उनकी बेटी का शव लटका हुआ था। जानबूझकर आत्महत्या का रूप देने के लिए ऐसा किया गया है। थानाध्यक्ष चंचल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। 6 साल पहले आरोपित की पहली पत्नी की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ेंः

नेपाल में माहवारी के दौरान महिलाएं अलग झोपड़ी में रहती थीं

बिहार को 2025 तक टी.बी से मुक्त बनाने का लक्ष्य

कम्युनिस्ट भी टोना-टोटका, भविष्यवाणी में भरोसा रखते हैं!

शिशुओं के 100 बेड के ICU के लिए 100 करोड़ मांगा सुशील मोदी ने

बिहार के नालंदा जिले में अप्रिय घटनाओं के नाम रहा शुक्रवार

राहुल के आचरण पर सुशील मोदी ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा

एक बच्चे की मां को जहर पिला कर मार डाला

बिहार के मुजफ्फरपर से निकल कर 13 जिलों तक फैला AES

बताया जाता है कि पति-पत्नी बाइक से हरनौत जा रहे थे। तभी एक चारपहिया वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे पहली पत्नी की जान चली गयी। हालांकि गांव में पहली पत्नी की मौत के पीछे भी कई राज होने की चर्चा है।

- Advertisement -