बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

0
612

बेगूसराय (नंदकिशोर सिंह)। गढ़पुरा थाना क्षेत्र के छौड़ाही थाना क्षेत्र के बॉर्डर के समीप एकंबा सिवान के बीच तारा बहियार में एक अधेड़ का शव ईख के खेत में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी 65 वर्षीय खलठ महतो के रूप में हुई है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक बीते दिन सुबह से ही वह अपने घर से गायब थे। परिजनों द्वारा देर रात तक काफी खोजबीन की गयी। उनका कोई अता-पता नहीं चला। आज सुबह में आसपास के लोगों ने शौच करने के दौरान एक ईख के खेत में शब को देखा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उसकी पहचान खलठ महतो के रूप में की गई। मृतक के परिजन किसी बदमाश द्वारा हत्या करने की आशंका  जता रहे हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः शौचालय की टंकी में गिरी बकरी निकालते तीन लोगों की मौत

गढ़पुरा थानाध्यक्ष रुविकांत कच्छप ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल  भेज दिया। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना को लेकर गहन छानबीन कर रही है कि इस घटना के पीछे क्या कारण है। वहीं घटना के बाद धर्मपुर गांव के अलावा आस-पास के गांवों में शव बरामद होने की जानकारी जंगल में आग लगने की तरह फैल गयी।

महिला का पर्स झटकते गिरफ्तार: बेगूसराय शहर के बस स्टैंड में एक महिला का पर्स चोरी करते एक चोर रंगेहाथ धराया। टाउन थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में एक महिला का पर्स चोरी करते हुए मंगलवार को सुबह में एक चोर रंगे हाथ धरा गया। महिला समेत बस स्टैंड में अन्य लोगों ने चोर की जमकर धुनाई की और  टाउन थाने की पुलिस को फोन कर बुलाकर उसके  हवाले चोर को कर दिया। बेगूसराय बस स्टैंड के आसपास सामान चोरी करने वाले चोर बस स्टैंड में हमेशा मधुमक्खी की तरह घूमते रहते हैं।

यह भी पढ़ेंः गढ्ढा में डूबने से दरियापुर में तीन बच्चे मरे, मढ़ौरा में मिला शव

- Advertisement -