मिथुन राशि वालों को परिवार से सहयोग मिलेगा, व्यापार में लाभ

0
111
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

मिथुन राशि वालों को परिवार से सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। राशि फल के हिसाब से आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सुख-सुविधा में कमी आयेगी। परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आइए, विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

आज का पंचांग

सूर्योदय-  प्रात: 6:26 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्त- सायं 5:36  बजे तक

आश्विन शुक्ल पक्ष 

तिथि- योदशी दोपहर 3:16 बजे तक, तत्पश्चात चर्तुदशी, दिन गुरुवार

नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद सुबह 12:0 बजे तक, तत्पश्चात् रेवती

योग- हर्षण रात्रि अंत 2:38 बजे तक तत् पश्चात् बज्र

करण- तैतिल, राशि- चन्द्रमा मीन राशि में भ्रमण करेगा,

आज का शुभ-अशुभ समय

शुभ समय-  दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक रहेगा,

राहुकाल- दोपहर 1.25 बजे से दोपहर 2.49 बजे तक

आज का राशिफल 

मेष- आपको भौतिक सुख-सुविधओं में कमी आयेगी।  यदि आप ऋण लेना चाहेंगे तो परेशानियों सहित कार्य पूरा होगा। आपका दूर देश की यात्राओं का योग बनेगा।

वृष- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को परिवार के तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

कर्क- आप में शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

सिंह- वाहन तीव्र गति से न चलायें दुर्घटना होने की सम्भावना रहेगी। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आपके शत्रु शारीरिक कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

कन्या- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

तुला- आपके अच्छे कर्मों से आपके पिता का मान-सम्मान बढ़ेगा एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेंगी। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी।

वृश्चिक- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

धनु- आपको आकस्मिक हानि होने की सम्भावना रहेगी। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप सम्पत्ति बेचना चाहते है तो उसके बिकने में बाँधयें आयेगी।

मकर- यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार में कुछ नये परिवर्तन करेंगे, जिससे आपका लाभ होगा। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धों में सुधार होगा।

कुम्भ- आप काफी सोच-समझकर कार्य करेंगे फिर भी नुकसान होने की सम्भावना रहेगी। आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

मीन- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे  व्यापार करें। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी।

अंक  ज्योतिष के अनुसार

सूर्य और प्लूटो के बीच 40 अंश की दूरी से संयोग बन रहा है, जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको मिश्रित परिणाम प्रदान करेगा। आपके विचारों योजनाओं में बहुधा व्यावहारिकता देखने को मिलेगी। आपको लोगों की बात जलत लगेगी, जबकि आप कर रहे होंगे। हमारा सुझाव है कि इस स्थिति से उबरने का प्रयास करें और आवेश में आकर ऐसे निर्णय न लें जिस कारण आपको पश्चाताप हो। नवम्बर-दिसम्बर के माह अच्छे नहीं हैं। महत्वाकाक्षी योजनाओं को एकाएक व्यवहार में नही लान चाहिए। आर्थिक मामलों की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। रूका हुआ धन आसानी से प्राप्त नही होगा। स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। जोखिम उठाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना सहायक रहेगा। जनवरी-फरवरी के महीने आपको बेहतर परिणाम देंगे। परीक्षा प्रतियोगिता के माध्यम से रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो प्रयत्नों में तेजी लायें, सफलता प्राप्त हो सकती है।

श्रेष्ठ तिथियां: 2, 11, 20, 29 हैं। श्रेष्ठ समय: 2 फरवरी से 20 मार्च के मध्य। आपके शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, और शुक्रवार। अपने मांगलिक कार्य इन्हीं दिनों सम्पन्न करें तो शुभ फल अवश्य प्राप्त होगा। वर्जित: जिनकी जन्मतिथि 8 है उनसे सावधान रहें। घोर शत्रुता वाला अंक है। विवाह और व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। विशेष: कैरियर के क्षेत्र में आप राजनीति, साहित्य, कला और आयात-निर्यात, सिंचाई, जलीय विभागों में शिखर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जुलाई-अगस्त और सितम्बर के महीने अच्छे रहेंगे। रचनात्मक कार्यो की ओर अग्रसर रहेंगे। यदि  लेखन, साहित्य, कला आदि से जुड़े हैं तो आपको अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं।

- Advertisement -