मेष राशि वालों की व्यापार में योजनाएं आज उत्तम फल देंगी

0
63
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 2 जनवरी  2021  का दिन मेष राशि वाले व्यक्तियों को व्यापार में बनायी नई योजनाएं सुनिश्चित उत्तम फल देंगी। मेष वालों को आर्थिक लाभ भी होगा,  लेकिन आज के दिन वाहन ना खरीदें अन्यथा दुर्घटना होने का भय रहेगा। वहीं वृश्चिक राशि वाले सहनशीलता के साथ काम करें और वाणी पर संयम रखें,  अन्यथा हानि का सामना करना पड़ेगा।  आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

2 जनवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदय  प्रातः 7:08 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्त सायं 5:36  बजे तक

पौष कृष्ण पक्ष

तिथि: तृतिया सुबह 9:10 बजे तक तत् पश्चात् चतुर्थी, दिन शनिवार,

नक्षत्र: आश्लेषा रात्रि 8:16 बजे तक तत् पश्चात् मघा,

योगः विष्कम्भ सुबह 12:01 बजे तक तत् पश्चात् प्रीति,

करणः विष्टि,

राशि: चन्द्रमा कर्क राशि में रात्रि 8 बजकर 16 मिनट तक तत् पश्चात् सिंह राशि में

आज का शुभ समय

शुभ समय — सुबह  01:40  बजे से  सायं  04:19  बजे तक

राहुकाल सुबह 9.45 बजे से दोपहर 11.4 बजे तक

2 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। मेष राशि वालों को भौतिक सुख के साधनों में परेशानियां आयंगी। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

वृषः- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुनः- गुरूजी से गुप्त विद्यायें ग्रहण करेंगे। धन प्राप्ति से संचित धन में वृद्धि होगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कर्कः- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। अच्छे व्यंजनों का सुख प्राप्त होगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

सिंहः- किसी व्यक्ति से ऋण न लें अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। लम्बी यात्रा न करें, कष्ट होने की संभावना है। अगर बहुत जरुरी हो तो भगवान विष्णु के दर्श करके घर से निकले। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

कन्याः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

तुलाः- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिकः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बिगड़े हुए कार्यो में सुधार होगा। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

धनुः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

मकरः- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष मिलने के संकेत हैं। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

कुम्भः- किसी भौतिक साधन खरीदने का योग है। शत्रु कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे परन्तु निष्फल रहेंगे। ऋण मिलने की संभावना हैं।

मीनः- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। अच्छे शास्त्र पढने में रूचि बढेगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप में विचार भावनाएं आत्म-विश्लेषण को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता है। दूसरों को प्रभावित करके उनमें अपना कार्य करा लेने की भी क्षमता है। यद्यपि आप प्रचुर मात्र में धन अजित करते हैं, परन्तु उतने की वेग से उसे व्यय भी कर डालते हैं। इसी कारण कई बार धनाभाव भी भोगना पड़ता हैं, संचय की प्रवृत्ति डालें। आपकी उन्नति में गोमेद, श्वेत एवं भूरे रंग के वस्त्र वस्तुएं सहायक होंगी। 4, 13, 22, 31 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 1, 10, 19, 28 सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी तक। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी के मध्य या 4, 13, 22, 31 तारीखों को हुआ वे श्रेष्ठ मित्र होंगे। आपके शुभ दिनः सोम, मंगल और शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिाि 8 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः कैरियर के लिए सबसे उत्तम व्यापार रहेगा। जिसमें आपका अपना पूर्ण नियंत्रण हो। आपका व्यय विशेषतः ऐशो आराम, मौज आदि जैसे कार्यों में होता है। आप बहुत ही महत्वाकांक्षी हैं, इसलिए छोटा कार्य या छोटा पद आपको पसन्द नहीं आता है। कई-कई बार ऐसा होता है कि आप छोटे पर को छोड़ देते हैं, इस कारण कई बार आपको भीषण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। योजनाबद्ध कार्य करना हितकारी होगा।

यह भी पढ़ेंः मेष, तुला, कन्या और सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -