राजगीर के अलावा 8 और स्थानों पर बनेगा रोप वेः नीतीश

0
367
राजगीर में रोप वे निर्माण का मुआयना करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
राजगीर में रोप वे निर्माण का मुआयना करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहारशरीफ। राजगीर के अलावा बिहार में 8 और स्थानों पर बनेगा रोपवे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में रोप वे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने वहां बन रहे रोप वे के कार्यों का मुआयना किया। अक्टूबर में मनाई जाने वाली विश्व शांति स्तूप की 50 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नालंदा आगमन को लेकर रविवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में बन रहे नये रोप वे का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यटन विभाग व डीएम योगेन्द्र सिंह को रोप वे पर विद्युत संचरण दुरुस्त करने, रोप वे के निचले परिसर एवं शांति स्तूप पर जर्जर भवन की मरम्मत कार्य कराने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़ेंः भाभी के प्रेम में पागल भाई ने चचेरे भाई को मार डाला

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आठ सीट वाले नये रोप वे का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का भी निर्देश पर्यटन विभाग को दिया, ताकि 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप के वार्षिकोत्सव के पूर्व इसे चालू किया जा सके। प्रदेश में सबसे पहला रोप वे का निर्माण राजगीर के रत्नागिरि पर्वत 1969 में जापान सरकार के सहयोग से किया गया था, जिसकी लंबाई 22 सौ फीट है। इसमें 11 टावर और 101 कुर्सियां हैं। इसके ही समानांतर यह आठ सीट वाला दूसरा रोप वे पर्यटन विभाग बना रहा है। हालांकि बिहार में राजगीर के अलावा 8 और जगहों पर रोप वे बनाया जाना है। बांका के मंदौर पर्वत, जहानाबाद, प्रेतशिला गया, ब्रह्मयोगी पर्व, मुंडेश्वरी कैमूर, डुगेसरी गया में भी रोप वे का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः प्रमोशनल पार्टी में दिखा ‘राज तिलक’ के सितारों का जलवा

वार्षिकोत्सव में धर्म गुरु दलाई लामा के साथ साथ कई देशों के राजदूत एवं काफी संख्या में बौद्ध पर्यटक भी भाग लेने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि रोपवे पर आने वाले सभी पर्यटकों का पूरा ध्यान रखते हुए कार्य को पूरा करना है।

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में झारखंड के शहीदों को याद किया

इस मौके पर पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक रविज्योति, चन्द्रसेन प्रसाद, मुख्यमंत्री सचिव मनीष वर्मा, चंचल कुमार, अनुपम कुमार, अंजनी कुमार, पर्यटन सचिव,एस पी नीलेश कुमार, समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की शाम राजगीर पहुंचे थे। उनके आगमन के पूर्व सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। राजगीर पहुंच कर कुंड का जायजा लेते हुए रात्रि विश्राम राजगीर परिसदन में किया। रविवार की सुवह रोप वे का जायजा लेते हुए परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये। तदुपरांत दोपहर बाद राजगीर से बेगूसराय के लिये रवाना हो गए।

यह भी पढ़ेंः जब हालैंड में अनिल जनविजय किताबें चुराते पकड़े गये

 

- Advertisement -