राशिफलः कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी

0
133
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। राशिफल के हिसाब से  3 फरवरी  2021  का दिन  कुम्भ राशि वालों के लिए बढ़िया है। व्यापार में किए गई नई योजनाओं में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ भी होने की संभावना रहेगी। वहीं  कर्क राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन दुर्घटना होने का डर रहेगा, अतः वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और किसी भी नए कार्य में धन का इन्वेस्टमेंट ना करें, क्योंकि ऋण मिलने में परेशानी हो सकती है और आर्थिक हानि का भी डर रहेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

3 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 7:03 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्त- सायं 6:0  बजे तक

सूर्योदय- (झारखंड)- समय 6:28

सूर्योदय- बिहार समय 6:30

मास- माघ कृष्ण पक्ष

तिथि- षष्ठी दोपहर 2:13 बजे तक तत् पश्चात् सप्तमी, दिन बुधवार,

नक्षत्र- चित्रा रात्रि 9:7 बजे तक तत् पश्चात् स्वाती,

योग- शूल रात्रि 12:59 बजे तक तत् पश्चात् गण्ड,

करण- वणिज,

राशि- चन्द्रमा  कन्या राशि में सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक तत् पश्चात् तुला राशि में

शुभ समय- दोपहर  11:13  बजे से  दोपहर  12:35  बजे तक

राहुकाल- दोपहर- 1.30 बजे से दोपहर 2.31 बजे तक

3 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

वृष:- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। ऋण मिलने की संभावना हैं।

मिथुन:- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। वाणी  में  मधुरता एवं संयम रखें। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क:- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। अपने स्वभाव में कठोरता न लायें। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

सिंह:- रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या:- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

तुला:- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।  सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

वृश्चिक:- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में रूकावटे रोज के अनुसार अधिक रहेगी। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

धनु:- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

मकर:- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कुम्भ:- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

मीन:- संचित धन का लाभ हो सकता है। सन्तान की तरफ से अशुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और सूर्य एक दूसरे के समान्तर हैं। इस कारण महान ओजस्वी ग्रह गुरू और शनि आपको जीवन भर प्रभावित करने वाले ग्रह हैं। आपके वर्ष का अंक 1 है। आप उच्च महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं। आप दृढ़ इच्छाशक्ति के मालिक भी हैं। आप फिर भी दूसरों को अपना राज बता देते हैं, लेकिन अपने मन में कोई बात छिपा नहीं पाते हैं। आपमें संगठन शक्ति की गहरी शक्ति है, आप जज, वकील, लेखन क्रिया, राजदूत, बैकिंग कार्य में दक्ष हैं। आपकी उन्नति में फखराज धारण करना अति उत्तम है। 3, 12, 21 तथा 30 आपकी श्रेष्ठ तिथियां हैं। 1, 10, 19, 28 तारीखें अत्यधिक लाभप्रद सिद्ध होंगी।

श्रेष्ठ समय: आपकी श्रेष्ठ तिथियों में उस दिन गुरुवार या रविवार पड़ता है तो यह महान उपलब्धि होगी। जिन व्यक्तियों का जन्म 3 मार्च से 21 अप्रैल के बीच 3, 12, 21 तथा 30 तारीखों को हुआ हो, वे व्यक्ति आपके प्रति निष्ठावान होंगे। वर्जित: नीला, पीला रंग छोड़कर सभी रंग आपके शत्रु हैं। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। अपने निर्णय लेते समय अपने मित्र एवं परिजन का सहयोग अवश्य लें। हरे रंग को परहेज ही मानें। अंक 5 और 6 की जन्म तिथि वालों से सावधान रहें।

विशेष: बुद्धिमान होते हुए भी आपको धन की हानि उठानी पड़ेगी। फलिस के क्षेत्र में आपको शिखर की सफलता मिल सकती है। फरवरी तथा मार्च माह आपके जीवन के श्रेष्ठ माह में से हैं। इस अवधि में आप प्रबन्धात्मक पद, सामाजिक पद, चुनाव में जीत तथा मंत्री पद भी प्राप्त हो सकता है। अप्रैल, मई भी अच्छे गुजरेंगे। इस समय किसी प्राकृतिक सौन्दर्य वाले स्थान की यात्र भी करेंगे, जून का माह विशेष अच्छा नहीं है। धन सम्बन्धी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। अगस्त, सितम्बर के माह व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम हैं। नवम्बर, दिसम्बर के माह खुशहाली लिये रहेंगे, भोग-विलास पर भी खुलकर खर्च करेंगे।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -