राशिफल के हिसाब से मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास भरा दिन है

0
121
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल- 22 अक्तूबर 2020। राशिफल के हिसाब से आज मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा हुआ दिन है। भाग्य की दृष्टि से विशेष शुभ रहेगा। वहीं कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन अपनी शारीरिक क्षमताओं के प्रति सजग रहे और दुर्घटना से बचें अतः सचेत रहें। तो आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज  के साथ कैसा रहेगा, अन्य  राशि वालों का आज का दिन।

22 अक्टूबर 2020 पंचांग 

सूर्योदय- प्रातः 6ः22 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5ः42  बजे तक, आश्विन शुक्ल पक्ष, तिथि- षष्ठी सुबह 7ः39 बजे तक, तत्पश्चात् सप्तमी, दिन गुरुवार, नक्षत्र- पूर्वषाढ़ा रात्रि 12ः58 बजे तक तत्पश्चात् उत्तराषाढ़ा, योग- सुकर्मा रात्रि अंत 2ः35 बजे तक तत्पश्चात् धृति, करण- तैतिल, राशि- चन्द्रमा धनु राशि में भ्रमण करेगा

- Advertisement -

जानिए आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- दोपहर 12:15  बजे से  2:50 बजे तक रहेगा। राहुकाल- दोपहर 1.27 बजे से दोपहर 2.52 बजे तक।

आज का राशिफल 

मेष

अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

वृष

संचित धन का लाभ हो सकता है। भाईओं का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

मिथुन 

आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

कर्क 

अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। ऋण मिलने की संभावना हैं।

सिंह 

आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या 

व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। अधिक प्रयासों के बावजूद भी इच्छा की पूर्ति नहीं हो पायेगी। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

तुला

आज के राशिफल के हिसाब से  रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।  भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक

आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

धनु 

खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

मकर 

मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति को शारीरिक पीड़ा होने की संभावना रहेगी। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

कुम्भ 

सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

मीन 

सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार 

आज चन्द्रमा, प्लूटो के साथ सेक्सटाइल और वृहस्पति तथा सूर्य के साथ वर्ग बना रहा है जिसके परिणामस्वरूप यह वर्ष आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। घटनाएं तीव्र गति से क्रम बदलेंगी। यदिआप जागरूक रहें तो लाभ उठायेंगे वरना पछताते रह जाएंगे। अन्य अर्थों में सुअवसर आपको अवश्य प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्यों जैसे-शोध आदि से जुड़े हैं तो इस क्षेत्र में आपको मनमाफिक परिणाम मिलेंगे। परिश्रम जरूरत से ज्यादा करना पड़ेगा। मकान, वाहन इत्यादि खरीदते समय जल्दबाजी में फैसला न करें ओर सम्बन्धित कागजात की पूरी जांच-पड़ताल कर लें अन्यथा धोखा हो सकता है।

श्रेष्ठ तिथियांः 4, 13, 22, 31 हैं। श्रेष्ठ समय- किसी भी वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी के मध्य। शुभ दिन- सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार। अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों में सम्पन्न करें। वर्जित- जिनकी जन्मतिथि 8 है उनसे सावधान रहें। घोर शत्रुता वाला अंक है। विवाह और व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। विशेषः कैरियर के लिए अपना व्यापार आवश्यक है। साझा न करें। विवाह की दहलीज पर खड़े हैं तो विवाह सम्पन्न हो सकता है। अक्टूबर का माह कुल मिलाकर अच्छा व्यतीत होगा। इन महीनों से स्वयं को व्यवस्थित करेंगे और अपनी कमियों को ठीक से परख सकेंगे। व्यावसायिक स्तर पर मनोकूल स्थितियां निर्मित होंगी। कुछ परिवर्तन जो आप काफी समय से करने का मन बना रहे थे, उनके लिए समय आ गया है।

महिलाओं के लिए 

यदि आप राजनीतिक सामाजिक कार्य से जुड़ी हैं तो इस क्षेत्र में आपको अच्छी ख्याति अर्जित होगी। रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो अपने प्रयत्नों को ठीक से बढ़ायें अन्यथा असफलता ही हाथ लगेगी। गर्भवती हैं और डिलीवरी में हेां तो अपना विशेष ध्यान रखें।

छात्रों के लिए

महत्वपूर्ण परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में रत हैं तो आपका सद्प्रयास और कठिन परिश्रम ही साथ निभायेगा। अगस्त-सितम्बर के माह ठीक रहेंगे। लेखन, कला साहित्य, संगीत आदि से जुड़े हैं तो आपकी प्रतिभा का ठीक से आकलन होने लगेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का समय आ गया है। प्रेम-प्रसंगों में अन्तरंगता आयेगी।

- Advertisement -