राशिफल के हिसाब से 8 मार्चः मेष राशि् वालों को मिलेगा मान-सम्मान

0
307
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 8 मार्च 2021 का दिन मेष राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं वृष राशि वाले व्यक्ति इस समय आत्मविश्वास व सहनशीलता में कमी महसूस करेंगे, जिससे मानसिक तनाव व मानसिक चिंताएं अधिक रहेंगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन ।

8 मार्च 2021 पंचांग

सूर्यास्तः सायं 6:22  बजे तक

- Advertisement -

मासः फागुन कृष्ण पक्ष

तिथि: दशमी दोपहर 3:45 बजे तक तत् पश्चात् एकादशी, दिनः सोमवार,

नक्षत्र: पूर्वषाढ़ा रात्रि 8:39 बजे तक तत् पश्चात् उत्तराषाढ़ा,

योगः व्यतिपात दोपहर 1:48 बजे तक तत् पश्चात् वरीयान्, करणः विष्टि,

राशि: चन्द्रमा धनु राशि में रात्रि अंत 2 बजकर 38 मिनट तक तत् पश्चात् मकर राशि में

शुभ समयः सुबह  09:38  बजे से सुबह 11:02  बजे तक

राहुकालः सुबह 08:08  बजे से सुबह 09:36 बजे तक

8 मार्च 2021 राशिफल 

मेषः- आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

वृषः- आपमें सहनशीलता की कमी आयेगी। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

मिथुनः- आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

कर्कः- आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। आपके शत्राुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है।

सिंहः- आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

कन्याः- आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम भी सफलता नहीं मिलने देगा। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

तुलाः- आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

वृश्चिकः- धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे।

धनुः- आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

मकरः- आपकी देश-विदेश की यात्राओं का योग बन सकता है। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे। आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

कुम्भः– आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

मीनः- आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपको जीवनपर्यन्त लाभान्वित करने वाले ग्रह शनि तथा गुरु हैं। आपका नवीन भाग्यशाली अंक 5 है। जिसके अधिपति युवराज चन्द्रफत्र बुध देव जी हैं। आपके कारक तथा वर्षपति की युति शुभता प्राप्त किये हुए है। हालांकि आपका महत्वपूर्ण अंक 8 काफी उतार-चढ़ाव वाला है। आप अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं व अपने को अधिक से अधिक संयमित रखें। आपको जीवन के प्रारंभ के समय में कठोर संघर्ष करना पड़ेगा किन्तु समय के साथ-साथ आप में भी परिवर्तन तथा विकासशीलता आती जाएगी। आप दृढ़ निश्चयी तथा कुशल प्रशासनिक व्यक्ति होंगे। श्रेष्ठ तिथियां: 8, 17, 26 हैं। सहायक तिथियां: 6, 13, 31 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिनका जन्म किसी भी वर्ष की 26 दिसम्बर से 18 फरवरी के मध्य 8, 17, 26 तारीखों में हुआ हो। मार्च, अप्रैल तथा मई का माह आपके लिए विशेष सफल सिद्ध होंगे। जून का माह मानसिक परेशानी तथा पारिवारिक कलह का कारक होगा। जुलाई-अगस्त तथा सितम्बर का माह व्यावसायिक दृष्टि से निर्णायक सिद्ध होगा। आपके शुभ दिन: गुरुवार और शनिवार। वर्जित: मूलांक 1 और 4 वाले लोगों से कभी भी व्यापारिक एवं वैवाहिक सम्बंध स्थापित न करें।

विशेष: जीवन के ऐसे नाजुक मोड़ पर जहां पर अति संवेदनशील स्थिति रहेगी, वहीं की जिम्मेदारी आपको सौंपी जाएगी। उसमें आप सफल होंगे। सामाजिक कार्य के प्रति आपकी गहरी रुचि रहेगी। आप अपने जीवन में संघर्ष करके एक न एक दिन उन्नति, उच्च पद अवश्य हासिल करेंगे। जनता आपको बेहद प्यार करेगी तथा आप द्वारा किया गया कार्य समाज में सराहनीय होगा। इस वर्ष आप मेयर, ठेकेदार, नगरपालिका के उच्च पद, खिलाड़ी, भोरोत्तोलक, कोयले तथा खान, मुर्गी पालन, काली वस्तुओं का व्यापार करके तथा इनमें उच्च स्थान लेकर लाभ अर्जन कर सकते हैं। विशेषकर इस वर्ष आप खेल के क्षेत्र में प्रमुख स्थान हासिल कर सकते हैं। इस अवधि में आपको नये आवेदन तथा अनुबंध प्राप्त होंगे। आप अपने इस स्वर्णिम समय को हाथ से न जाने दें।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -