
राशिफल-पंचांगः राशिफल के हिसाब से आज (23 दिसम्बर) मिथुन राशि वाले व्यक्ति भूमि में इन्वेस्ट करेंगे तो शुभ होगा। मिथुन राशि के लोगों की व्यापार में नई योजनाएं भी लाभकारी रहेंगी। आर्थिक लाभ भी उत्तम रहेगा। वहीं मेष राशि वाले व्यक्ति सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने का भय है। आज के दिन वाहन से संबंधित परेशानियां आ सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।
23 दिसम्बर 2020 पंचांग
सूर्योदय- प्रातः 7:05 बजे से
सूर्यास्त- सायं 5:30 बजे तक
मास- मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष
तिथि- नवमी रात्रि 8:41 बजे तक तत् पश्चात् दशमी, दिन बुधवार,
नक्षत्र- रेवती रात्रि अंत 4:32 बजे तक तत् पश्चात् अश्वनी,
योग- वरीयान् सुबह 12:49 बजे तक तत् पश्चात् परिध,
करण- बालव,
राशि- चन्द्रमा मीन राशि में रात्रि अंत 4 बजकर 32 मिनट तक तत् पश्चात् मेष राशि में पंचक रात्रि अंत 4 बजकर 32 मिनट पर समाप्त,
आज का शुभ समय– सुबह 10:58 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
राहुकाल- दोपहर 12.17 बजे से दोपहर 1.36 बजे तक
पंचक- रात्रि अंत 4 बजकर 32 मिनट पर समाप्त
23 दिसम्बर 2020 राशिफल
मेषः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।
वृषः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।
मिथुनः- मिथुन राशि वालों के लिए आज भूमि खरीदना शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।
कर्कः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।
सिंहः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंेगें।
कन्याः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।
तुलाः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।
वृश्चिकः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।
धनुः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
मकरः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
कुम्भः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।
मीनः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।
अंक ज्योतिष के अनुसार
चन्द्रमा और बुध के मध्य त्रिकोण बन रहा हैं विवेक के बल पर अपने रास्ते में आयी कठिनाइयों को आसानी से हल कर सकते हैं। यह वर्ष महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। वर्तमान व्यवसाय में अनुकूलन प्राप्त होगा और किसी नये कार्य का भी शुभारंभ कर सकते हैं। नौकरी में हैं तो पदोन्नति के साथ-साथ परिवर्तन का भी योग बन रहा है। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा।
श्रेष्ठ तिथियाः 5, 14, 23 हैं।
श्रेष्ठ समयः 10 जुलाई से 19 सितम्बर के मध्य।
वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 6 और 9 है उनसे सावधान, विवाह तो भूलकर भी न करें।
विशेषः महिलाओं के लिएः यदि आपको कोई प्रेम-प्रसंग चल रहा है और आप उसी व्यक्ति से विवाह की भी इच्छुक हैं तो विवाह संभव है। लेकिन प्रारंभ में परिजनों का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ेगा। नौकरी व्यापार की तलाश में हैं तो निःसंदेह मनमाफिक सफलता प्राप्त होगी। यदि महत्वपूर्ण परीक्षा प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रही हैं तो अपनी ओर से कमी न आने दें समय अच्छा है। गर्भवती हैं तो पुत्र रत्न की प्राप्ति संभव है।
छात्रों के लिएः आपके लिए यह वर्ष थोड़ा कइिन है। स्वय पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। व्यर्थ के झंझटों में अपना अमूल्य समय नष्ट न करें। यदि खेल जगत से संबंधित हैं तो अपने को अनुशासित करके ही लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। अप्रैल, मई के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। यदि विदेश जाना चाह रहे हैं तो जुलाई-अगस्त में कार्य बनने की संभावना है।
ज्योतिष एक्सपर्ट- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538
यह भी पढ़ेंः मिथुन राशि वालों को परिवार से सहयोग मिलेगा, व्यापार में लाभ(Opens in a new browser tab)
