सारण जिले के दाउदपुर में ट्रेन से कटा युवक, युवती जख्मी

0
210

दाउदपुर (सारण)। छपरा-सीवान रेल-खण्ड पर  दाउदपुर स्टेशन के पश्चिम जैत्तपुर  रेलवे ढाला के समीप मंगलवार के दिन एक प्रेमी-युगल ने  ट्रेन के आगे कूद कर एक साथ सुसाइड का प्रयास किया। ट्रेन से कट कर युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं युवती गंभीर रूप से जख्मी होकर ट्रैक के किनारे गिर पड़ी और छटपटाने लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डाउन भटनी- छपरा पैसेंजर ट्रेन एकमा से चलकर दाउदपुर पहुंचने वाली थी। सूचना मिलने के बाद  जैतपुर नंदलाल सिंह कालेज के सामने स्थित 62 सी ढाला पर तैनात गेट मैन सिपाही राय फाटक बंद कर रहा था। तभी एनएच 85 की ओर से हाथ में हाथ डाले एक युवक व युवती दिखाई दिए। जैसे ही ट्रेन ढ़ाला के समीप पहुंची वे ट्रेन के सामने कूद पड़े। ट्रैक पर गिर जाने के कारण जहां युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। वहीं ट्रेन से टकरा कर युवती गम्भीर रूप से जख्मी हो गई।

- Advertisement -

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दाउदपुर थाना पुलिस को सूचित किया। उसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे लिया वही घायल युवती को इलाज के एकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक एकमा  थाना क्षेत्र के माने गांव निवासी  रमेश पडित का 22 बर्षीय पुत्र विनोद पडित तथा घायल युवती उसी गांव की सुरेंद्र ठाकुर की 20 बर्षीय पुत्री अंजू कुमारी बताई जाती है। मृतक की पहचान उसके परिजनों ने की, जबकि घायल युवती की पहचान  मामी इंदु देवी व भाई अर्जुन ने घटना स्थल पर पहुंच कर किया। परिजनों के अनुसार दोनों दो दिन पूर्व घर से फरार थे। जिनकी तलाश की जा रही थी।

लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तारः शिवहर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया है कि एएसपी अभियान विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बलों के साथ गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी की गई थी ,जिसमें अपने बचाव के लिए नक्सली विजय पासवान ने फायरिंग भी की। अंततः एएसपी अभियान विजय शंकर सिंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली के पास से लोडेड पिस्टल भी बरामद किया गया है तथा पूछताछ जारी है।

सासाराम में खनन क्षेत्र का जायजाः हाईकोर्ट के निर्देश पर जिलाधिकारी पंकज दीक्षित व पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह BF एस कुमार स्वामी खनन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से जायजा लिया लिया। इस दौरान कई ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर खनन क्षेत्र का जायजा लिया गया। कई वाहनों को जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में अवैध खनन नहीं करने दिया जाएगा। इसमें शामिल लोगों को गिरफ्रातार किया जाएगा।

- Advertisement -