सितारे क्या कहते हैं, जानिए 1 फरवरी 2021 का राशिफल

0
97
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

सितारे क्या कहते हैं, इसके लिए देख लीजिए 1 फरवरी 2021 का राशिफल। राशिफल के हिसाब से वृश्चिक राशि वालों का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। वहीं वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन भूमि से संबंधित सौदा करने में लाभ होगा। व्यापार में उन्नति होगी और आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। भाग्य की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

1 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रातः 7:04 बजे से, सूर्यास्तः सायं 5:58  बजे तक, मासः माघ कृष्ण पक्ष, तिथि: चतुर्थी सायं 6:24 बजे तक तत्पश्चात् पंचमी, दिनः सोमवार, नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी रात्रि 11:56 बजे तक तत्पश्चात् हस्त, योगः अतिगंड सुबह 9:43 बजे तक तत्पश्चात् सुकर्मा, करणः बव, राशि: चन्द्रमा सिंह राशि में रात्रि अंत 6 बजकर 57 मिनट तक तत्पश्चात् कन्या राशि में, शुभ समयः सुबह   09:52  बजे से सुबह  11:13  बजे तक, राहुकालः दोपहर 3.15 बजे से सायं 4.36 बजे तक

- Advertisement -

1 फरवरी 2021 का राशिफल

मेषः- रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। अच्छे शास्त्र पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

वृषः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुख के साधनों में परेशानियां आयेंगी। भाई के स्वास्थ्य के प्रति मानसिक तनाव रहेगा।

मिथुनः- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कर्कः- गुरूजी से गुप्त विद्याएं ग्रहण करेंगे। धन प्राप्ति से संचित धन में वृद्धि होगी। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

सिंहः- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। अच्छे व्यंजनों का सुख प्राप्त होगा। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा।

कन्याः- किसी व्यक्ति से ऋण न लें अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। लम्बी यात्रा न करें, कष्ट होने की संभावना है। अगर बहुत जरुरी हो तो भगवान विष्णु के दर्श करके घर से निकले। पदोन्नति के लिये किये प्रयास में बाधायें आयेंगी।

तुलाः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिकः- राशिफल के मुताबिक जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

धनुः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बिगड़े हुए कार्यो में सुधार होगा। आपके ऊपर आज पितरों की विशेष कृपा रहेगी।

मकरः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अदालती झगड़ों से बचे अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

कुम्भः- राशिफल के मुताबिक स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष मिलने के संकेत हैं। ऋण मिलने की संभावना हैं।

मीनः- किसी भौतिक साधन खरीदने का योग है। शत्रु कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे परन्तु निष्फल रहेंगे। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो, आप बहुत परिश्रमी एवं स्वतंत्र प्रवृत्ति के हैं। इसी वजह से अपने व्यवसाय के प्रति निष्ठावान तथा भावुक होने के कारण कई बार हानि भी उठाते हैं। ईश्वर में आपकी आस्था है, लेकिन आप जटिल से जटिल कार्य करने की क्षमता रखते हैं। आपने जिस पर विश्वास किया उसी ने आपको धोखा दिया है, जिसको चाहा उसी न उपेक्षा की। इन्हीं परिस्थितियों ने आपको प्रेरणा दी है। आपकी उन्नति का रत्न मूंगा एवं हल्के लाल रंग की वस्तुएं एवं वस्त्र उपयोगी हैं। 1, 10, 19, 28 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 4, 13, 22, 31 आपकी सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 20 जून से 21 अगस्त के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 20 जून से 21 अगस्त के मध्य 4, 13, 22, 31 तारीखों को हुआ हो, वे लोग आपके लिए निष्ठावान  तथा सहयोगी सिद्ध होंगे। जीवन साथी के चयन में इन तिथियों का विशेष ध्यान रखें। वर्जित: आप सूखे मेवे एवं फलों के व्यापार से बचें। काला रंग आपका शत्रु है। इस रंग को समस्त जीवन कार्यों में जोड़ कर देखें। अंक 8 वालों से सावधान रहें।

विशेष: इस नवीन वर्ष में आपका ग्रह सूर्य, भूरे नग और शनि आपके कारकाधिपति हैं। आपके इस शुभ वर्ष का अंक 1 है। यहां पर कारक और वृहस्पति दोनों ही एक होने के कारण आपके जीवन में कई बार बहुत ही तेज लाभदायक हवा बहेगी, लेकिन जब इसकी युति शनि के साथ होगी तब माहौल खराब हो जाएगा। सौभाग्य से ऐसा समय कम हो जाएगा। आपको अस्पताल, डाक्टर, सर्जरी, खेल, राजदूत, अग्नि तत्व प्रधान कार्य, विज्ञान, जहाजी कार्य एवं शोध के क्षेत्रें में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। फरवरी और मार्च माह में अत्यन्त लाभ रहेगा। मई और जून में नई योजना, नये व्यापार का योग हैं। जुलाई, अगस्त में पदोन्नति का योग, नवम्बर और दिसम्बर में परिवार में वृद्धि संभव है। जनवरी का माह खर्चीला होगा। आपकी श्रेष्ठ तिथियों में जिन दिनों रविवार पड़ेगा, वे विशेष महत्व की होंगी।

यह भी पढ़ेंः अधिक मास में 33 पुओं के दान का है बड़ा महत्व(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -