हावड़ा में गायक किशोर कुमार की जयंती मनायी गयी

0
398
संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी रतन शुक्ला साथ में सचिव श्रीकांत घोष
संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी रतन शुक्ला साथ में सचिव श्रीकांत घोष

हावड़ा। हावड़ा में गायक किशोर कुमार की जयंती मनायी गयी। हावड़ा जिला संस्कृतिक उन्नयन मंच एवं किशोर कुमार फैंस एसोसिएशन ने कार्यक्रम का आयोजन किया। उनकी ओर से महान गायक स्वर्गीय किशोर कुमार के 90वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हावड़ा के शिवपुर पब्लिक लाइब्रेरी में खुजेची तोमार किशोर कुमार  नामक सिंगिंग कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। इस कॉम्पटीशन में  बंगाल, बिहार, झारखंड, बांग्लादेश समेत देश के अलग-अलग राज्यों से सब मिल कर  372 कैंडिडेट इस सिंगिंग कॉम्पटीशन में सामिल हुए।

यह भी पढ़ेंः क्या नीतीश छोड़ेंगे भाजपा का साथ, हवा में तैर रहा सवाल

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार के पास अब रास्ता नहीं, अकेले चल कर भी पिछड़ जायेंगे

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी रत्न सुखला  (राज्य खेल मंत्री) द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। इस कार्यक्रम में 372 कैंडिडेट ने किशोर कुमार की आवाज में किशोर कुमार के गीत गाए। यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। विजेता कैंडिडेट  सोमवार को हावड़ा के सरत सदन में पुरस्कृत किये जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः विद्यासागर सांस्कृतिक मंच ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

यह भी पढ़ेंः तू ही सागर है तू ही किनारा… यानी सुलक्षणा पंडित, इक भूली दास्तां 

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव श्रीकांत घोष ने किया।  श्रीकांत घोष ने बताया कि किशोर को  भारत रत्न अवॉर्ड दिया जाए, इसको लेकर हर वर्ष की तरह एक महारैली निकाली जायेगी। इस रैली में हजारों की संख्या में किशोर कुमार के फैंस रैली में शामिल होंगे। उनकी मांग है कि किशोर कुमार को भारत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाए। अवार्ड जब तक उन्हें नहीं मिलेगा, संस्था की तरफ से आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ेंः भूले-बिसरेः मुगल-ए-आजम बना रहा हूं, सलीम-ए-आजम नहीं 

यह भी पढ़ेंः स्त्री विमर्श और कवि सम्मेलन से गुंजायमान हुआ बंगाल का हावड़ा

यह भी पढ़ेंः हावड़ा में महाभोज के साथ 6000 श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद

- Advertisement -