हेमंत ने कहा- झारखंड वासियों के अधिकार पर अब सेंधमारी नहीं होगी 

0
190
ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज प्रभाग) की हाई लेवल मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक की कार्यवाही पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुमोदन दे दिया है।
ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज प्रभाग) की हाई लेवल मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक की कार्यवाही पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुमोदन दे दिया है।

रांची। हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड वासियों के अधिकार पर अब सेंधमारी नहीं होने दी जाएगी। स्थानीय ठेकेदारों को ही प्राथमिकता दी जायेगी। जिससे वे योजनाओं में कार्य कर राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। झारखंड वासियों के अधिकार पर अब कोई सेंधमारी नहीं करेगा। घोषणा पत्र में किये हुए हर वादे को हम जल्द से जल्द पूरा करने हेतु कृतसंकल्पित हैं।  मुझे पूरी उम्मीद है कि स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा।

बुढमू की लावारिस तीनों बच्चियों की मदद करें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रांची के उपायुक्त को बुढ़मू की तीन बच्चियों को हर सम्भव सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री से वीडियो साझा कर बताया गया कि रांची के बुढ़मू की‌ तीन बेटियों की मां का निधन इलाज के अभाव में हो गया। अब ये बच्चियां घर के लिए चुआं से पानी लेकर आ रहीं हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं।

- Advertisement -

तमिलनाडु में फंसी बच्चियों की मदद की अपील

मुख्यमंत्री हेमंत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से तमिलनाडु में फंसी राज्य की 100 बच्चियों की मदद करने हेतु आग्रह किया है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि तमिलनाडु में हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह व अन्य जिलों की 100 से ज्यादा बच्चियां फंसी हैं। उन्हें झारखंड लाने हेतु त्वरित कार्रवाई करने की आवश्कता है।

गम्भीर रोग उपचार योजना के तहत मदद का निर्देश

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि बोकारो के गोमिया प्रखंड स्थित ग्राम महली बांध निवासी कृष्णा यादव के पुत्र ऋतिक कुमार यादव कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल मे हो रहा है। स्थिति गंभीर है।  कृष्णा यादव  गरीब हैं, उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिले के उपायुक्त को गम्भीर रोग उपचार योजना के तहत मदद का निर्देश दिया है।

- Advertisement -