तालाब में डूबने से 2 किशोरों की मौत, मिला 4-4 लाख मुआवजा

0
308
डूबने से दो बच्चों की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
डूबने से दो बच्चों की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

बिहारशरीफ। तालाब में डूबने से 2 किशोरों की मौत हो गयी। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का चेक सौंपा। ठनका गिरने से 6 बच्चे झुलस गये। एक की मौत हो गयी। डूबने से मरे दोनों बच्चे तालाब में नहाने गये थे। इस हादसे के बाद जहां परिजनों का बुरा हाल है, वहीं गांव में कोहराम मचा है। घटना रविवार को उस समय हुई, जब अचानक दोपहर में झमाझम बारिश में भींगने के बाद दोनों तालाब में स्नान करने गये। नहाने के क्रम में दोनों डूब गये। यह घटना नालंदा थाना के पनहेसा शरीफ गांव के पास हुई।

यह भी पढ़ेंः भाभी के प्रेम में पागल भाई ने चचेरे भाई को मार डाला

- Advertisement -

बताया जाता है कि नालंदा थाना क्षेत्र के पनहेसा गांव निवासी मो. ओवैस के 10 वर्षीय पुत्र मो. आदिल एवं मो. अब्वास के 14 वर्षीय पुत्र मो. सद्दाम बारिश के पानी में स्नान के बाद पानी भरे तालाब में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जांने पर दोनों बच्चे डूबने लगे। साथ गया एक छोटा बच्चा तालाब के किनारे बैठा था। दोनों को डूबते देख उसने घर वालों को सूचना दी।

यह भी पढ़ेंः जब हालैंड में अनिल जनविजय किताबें चुराते पकड़े गये

पानी मे बच्चों के डूबने की सूचना पर गांव में अफरातफरी मच गयी। ग्रामीणों ने डूब रहे एक बच्चे को निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। काफी ढूंढने पर दूसरा बच्चा भी मिला। उसको भी निकाला गया, लेकिन वह भी पहले ही दम तोड़ चुका था। दोनों मृत बच्चों को पुलिस सदर अस्पताल बिहारशरीफ ले आयी। चिकित्सकों ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में झारखंड के शहीदों को याद किया

उसके बाद दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को देखने के बाद दहाड़ मार कर रोने लगे। इधर सूचना मिलते ही एसडीओ संजय कुमार, डीएसपी सोमनाथ प्रसाद, बीडीओ डॉ. अंजनी कुमार, सीओ विनोद कुमार पांडेय एवं थानाध्यक्ष शशिरंजन घटनास्थल पर पहंचे। सभी ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी तथा दोनों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे का चेक दिया। मृतक आदिल चार बहनों में इकलौता भाई था।

यह भी पढ़ेंः प्रमोशनल पार्टी में दिखा ‘राज तिलक’ के सितारों का जलवा

बहादुरगंज में ठनका से 6 बच्चे झुलसे, एक बच्ची की मौत

झमाझम बारिश के क्रम में अचानक गिरे ठनका से जहां 6 बच्चे झुलस गये, वहीं एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। यह घटना रविवार को कतरीसराय थाना के मैरा-बरीठ पंचायत अन्तर्गत बहादुरगंज गांव के पास हुई। बताया जाता है कि गांव के सटे बगीचा में कई बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। भींगने के डर से सभी बच्चे पेड़ के ओट में खड़े हो गये। इसी बीच बादल की गड़गड़ाहट के साथ ठनका उसी पेड़ पर गिर गया।

यह भी पढ़ेंः BJP और JDU के रिश्तों में खटास के बीज पड़ चुके हैं

ठनका की चपेट में आने से बहादुरगंज के सिकंदर चौधरी की 11 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की मौत हो गई, जबकि इसी उम्र के धर्मवीर कुमार एवं गणेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गये। उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है। मुन्नीलाल चौधरी के 13 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र चौधरी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। वहां से गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कुलदीप चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र गणेश चौधरी, सत्येन्द्र चौधरी के 5 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार, रंजीत चौधरी की 10 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी का इलाज गांव में ही कराया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ेंः पटना लौटे तेजस्वी, बताया- हड्डी का इलाज कराने गये थे

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, घटना इस्लामपुर-राजगीर मुख्य मार्ग पर हुई

बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना इस्लामपुर-राजगीर मुख्य मार्ग स्थित शोभाविगहा व परसुराय गांव के बीच हुई। बताया जाता है कि दुर्घटना में घायल पिंकी कुमारी को गंभीर स्थिति में स्थानीय अस्पताल से पटना रेफर किया गया था। पटना पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। खोदागंज थानाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने बताया कि बाइक की चपेट में आने से महिला जख्मी हो गई।

यह भी पढ़ेंः बाबा साहब ने भांप लिया था कि भावी भारत का स्वरूप कैसा होगा

- Advertisement -