योग को नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में स्थापित कियाः रघुवर

0
131
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल रांची के प्रभात तारा मैदान का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रेस को संबोधित किया
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल रांची के प्रभात तारा मैदान का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रेस को संबोधित किया

रांची। योग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में स्थापित किया। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि योग जोड़ने का काम करता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है। प्रधानमंत्री के प्रयास से आज योग को पूरे विश्व ने अपनाया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल रांची के प्रभात तारा मैदान का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात प्रेस को संबोधित करते हुए कहीं।

यह भी पढ़ेंः बिहार के मुजफ्फरपर से निकल कर 13 जिलों तक फैला AES

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि पूरी दुनिया योग करे, निरोग रहे। योग्य बने और मानव कल्याण में अपनी महती भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग का पूरे विश्व में व्यापक प्रचार-प्रसार किया है। वर्तमान समय में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में योग अपनाना महत्वपूर्ण है। योग से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी जोड़ने की बात होगी, वहां योग की शुरुआत होगी। शरीर को संस्कृति से जोड़ना, संस्कृति को प्रकृति से जोड़ना, प्रकृति से  पूरे ब्रह्मांड को जोड़ना, सांस को शरीर के साथ जोड़ना, मन को सांस के साथ जोड़ना और जीवात्माओं को परमात्माओं के साथ जोड़ना ही योग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के लिए यह गौरव की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड की पावन धरती को मिला है। पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ बेहतरीन तैयारी करा रही है। तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले योग प्रेमियों के लिए पूरी व्यवस्था रखी गई है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी राज्यवासियों के लिए गर्व का पल होगा कि देश के प्रधानमंत्री झारखंड की पावन धरती से पूरी दुनिया को योग दिवस के अवसर पर अपना संदेश देंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, डीजीपी केएन चौबे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे, एसएसपी अनीस गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल मिले सीएम सेः मुख्यमंत्री रघुवर दास से आज झारखंड मंत्रालय में ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल, कोलकाता श्री एंड्रयू फोर्ड ने मुलाकात की। ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल एंड्रयू फोर्ड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ संबंध और प्रगाढ़ करना चाहता है। उन्होंने राज्य में माइनिंग टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जल संचयन आदि क्षेत्रों में सहयोग भी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड काफी तेजी से विकास कर रहा है। यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं। राज्य में प्राकृतिक संसाधन भी प्रचुर मात्रा में है। ऑस्ट्रेलिया जैसे यहां भी संसाधनों की भरमार है। माइनिंग तकनीक के क्षेत्र में आस्ट्रेलिया काफी अग्रणी है। झारखंड सरकार चाहे तो ऑस्ट्रेलिया हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऑस्ट्रेलिया आकर माइनिंग देखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़ कर काम करेगा। किन क्षेत्रों में दोनों के बीच सहयोग हो सकता है, इसकी संभावना तलाश किया जायेगा।

यह भी पढ़ेंः

नेपाल में माहवारी के दौरान महिलाएं अलग झोपड़ी में रहती थीं

कम्युनिस्ट भी टोना-टोटका, भविष्यवाणी में भरोसा रखते हैं!

बिहार को 2025 तक टी.बी से मुक्त बनाने का लक्ष्य

दफन होने के पहले जिंदा हुआ नवजात, चल रहा है इलाज 

इस साल दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत

पेड़ काट कर विनाश के खतरे को दावत दे दी है हमने

बिहार में 141.43 करोड़ की लागत से 5 जिलों में बनेंगी सड़केंः मंत्री

काला धन के खिलाफ नरेंद्र मोदी की कोशिश रंग लायी

- Advertisement -