बिहार  के हैं तो ये खबरें आप जरूर पढ़ना चाहेंगे

0
907
सारण जिले के डोरीगंज में युवती की लाश मिलने की सूचना पर जुटी भीड़
सारण जिले के डोरीगंज में युवती की लाश मिलने की सूचना पर जुटी भीड़

पटना। बिहार  के हैं तो ये खबरें आप जरूर पढ़ना चाहेंगे। सारण जिले के डोरीगंज में युवती का शव मिला, तो मोकामा में पुलिस ने शराब पकड़ी। मोकामा में दो बहनें डूब गयीं। सासाराम में बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं को भीड़ ने पीट कर जख्मी कर दिया तो बचाने गयी पुलिस पर पथराव कर दो जवानों को घायल कर दिया। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त किया गया।

डोरीगंज के जिल्काबाद चंवर से अज्ञात युवती का शव बरामद

छपरा। सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के जिल्काबाद चँवर से स्थानीय पुलिस ने एक अज्ञात 20 वर्षीय युवती का शव बरामद किया है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। युवती लाल छींटेदार कुर्ती एवं ब्लू रंग का पाजामा पहने हुए है। शव को स्थानीय लोगों ने सुबह में देखा और इसकी सूचना डोरीगंज एवं गड़खा थाने को दी। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मे लेकर   पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को देखने से यह पता चलता है कि युवती की हत्या कहीं और की गयी है और छुपाने के उदेश्य से शव को यहां फेंका गया है। हत्या गला दबा कर की गयी है और शव को घसीटा गया प्रतीत होता  है।

- Advertisement -

बाढ़ में ASP ने पकड़ी भारी मात्रा में शराब, 6 लोग हिरासत में

पटना। बाढ़ थाना के सिकंदरा गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब भंडारण की सूचना मिलने के बाद छापामारी की गई। सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान 400 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापामारी अब भी जारी है। बाढ़ थाना अंतर्गत सुदूर टाल इलाके के सिकंदरा गांव में कई घरों में अंग्रेजी शराब के सैकड़ों कार्टन को छुपाया गया था। हरियाणा निर्मित शराब की एक बड़ी खेप बरामद हुई है। 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल तीन पिकअप वैन अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। इसके अलावा मसालेदार देसी शराब भी बरामद की गई है। पुलिस की छापामारी जारी है तथा हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मोकामा में गंगाजल लाने गयीं दो सगी बहनों की डूबने से मौत

मोकामा। शिवनार गांव स्थित महादेव स्थान गंगा घाट पर गंगाजल लाने गई दो सगी बहनें डूब गयीं। दोनों बहनें सोनम कुमारी (7 वर्ष) एवं मुस्कान कुमारी (5 वर्ष) जब शिवनार महादेवस्थान घाट से गंगाजल लाने गई थीं,  इसी दौरान गहरे पानी में फिसल गईं, जिससे दोनों की मौत की सूचना है। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने मिल कर एक बहन का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे शव की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा दूसरे शव की तलाश की जा रही है।

बच्चा चोरी के आरोप में  बेकाबू भीड़ ने महिलाओं को धुना

सासाराम के देवथ में बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं की पिटाई
सासाराम के देवथ में बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं की पिटाई

सासाराम। दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग में बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ कर बेकाबू भीड़ ने जम कर धुनाई की। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने भीड़ से किसी तरह दोनों महिलाओं को निकाल कर इलाज हेतु सीएचसी पहुंचाया। भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर लाठी व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें दो पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गए। भीड़ ने पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने करीब पांच सौ असामाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि मलियाबाग में दो महिलाओं को बच्चा चोरी के आरोप में वहीं के कुछ लोगों ने पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। देखते-देखते भीड़ की संख्या करीब दो हजार हो गई। समय रहते इसकी सूचना पुलिस को मिली। फौरन घटना स्थल पर एसआई आरएन मांझी, कन्हैया लाल प्रसाद, आरके सिंह, विजय शकंर चौधरी, एनके सिंह  पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों आरोपी महिलाओं को सीएचसी दावथ लाया गया। उनका वहां इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः तू ही सागर है तू ही किनारा… यानी सुलक्षणा पंडित, इक भूली दास्तां 

यह भी पढ़ेः क्या नीतीश छोड़ेंगे भाजपा का साथ, हवा में तैर रहा सवाल

यह भी पढ़ेंः भाजपा को काबू में रखने की कला कोई नीतीश कुमार से सीखे

यह भी पढ़ेंः BJP और JDU के रिश्तों में खटास के बीज पड़ चुके हैं

यह भी पढ़ेंः All Is Not Well In Bihar NDA, नीतीश करा रहे RSS की जांच

यह भी पढ़ेंः गृह विभाग ने ADG से पूछा, किसके कहने पर करायी RSS की जांच

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर व धारा 370 पर भाजपा से कितनी निभेगी नीतीश की

यह भी पढ़ेंः RJD किनारे रह कर भी बिहार में किंग मेकर की भूमिका निभाता रहेगा

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार के दोनों हाथ में लड्डू, इधर रहें या उधर जाएं

- Advertisement -