सुदीप पांडेय अभिनीत- वी फार विक्टर- 18 अक्टूबर को होगी रिलीज

0
92
अभिनेता सुदीप पांडेय
अभिनेता सुदीप पांडेय

पटना। सुदीप पांडेय अभिनीत फिल्म- वी फार विक्टर- 18 अक्टूबर को बिहार-झारखंड में रिलीज होगी। फिल्म की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। हो भी क्यों न? इस फ़िल्म के बारे में मीडिया में सुर्खियां बन रही हैं। फ़िल्म के रिलीज डेट को लेकर खबरें हैं कि फ़िल्म 18 अक्टूबर को झारखंड और बिहार में एक साथ रिलीज होगी। इसका कारण यह है कि सुदीप पांडेय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बिहार-झारखंड से ही कि थी। इसलिए यह फिल्म 18 अक्टूबर को झारखंड और बिहार में एक साथ रिलीज होगी।

आपको बता दें कि रिलीज के प्रोमोशन को लेकर सुदीप पांडेय बिहार-झारखंड आने वाले भी हैं। फ़िल्म आतंकवाद को उजागर करती है। आज-कल आतंकवाद हमारे समाज का सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। इस फिल्म के मुख्य नायक सुदीप पांडेय ने फ़िल्म के माध्यम से इसी खतरे को उजागर करने का प्रयास किया है। वैसे सुदीप भोजपुरी में बतौर हीरो 40 से ज्यादा सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दे चुके हैं। बतौर हीरो यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक एस. कुमार हैं और इसके संगीतकार संजीव-दर्शन हैं। प्रस्तुतकर्ता सीए मणीन्द्र तिवारी हैं।

- Advertisement -

इस फिल्म के बारे में सुदीप पांडेय कहते हैं, “इसमें मैं विक्टर नामक कैरेक्टर कर रहा हूँ, जो कि आम इंसान है और वह किस तरह बॉक्सर बनता है और वह कैसे देश के हित में काम करता है, यह फिल्म में दिखाया गया है। यह एक देशभक्ति फिल्म है, जो निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को देश के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी। इसमें भारत और पाकिस्तान का बॉक्सिंग का मैच होता है, जो कि बहुत ही रोमांचक मैच दिखाया है।

यह भी पढ़ेंः बिहार-झारखंड से गहरा रिश्ता रहा प्रतिभा पुंज दीप्ति नवल का

विक्टर, मातृभूमि भारत के लिए अपने जीवन का बलिदान करता है। आज सोशल मीडिया के जरिये हमारे देश के पढ़े-लिखे युवक क्यों और किस तरह गुमराह हो रहे है और किस तरह आजकल खेल में अपना मुकाम बना रहे हैं, वह दिखाया गया है। यह एक अलग तरह की फिल्म है।”

फिल्म ‘वी फॉर विक्टर’ की नब्बे प्रतिशत शूटिंग मलेशिया में हुई है और बाकी भारत में हुई है। इस फिल्म में सुदीप पांडेय के अलावा साउथ फिल्मों की स्टार रूबी परिहार,रसूल टंडन,सुरेश चव्हाणके, बंगाली अभिनेत्री पामेला, संघ मित्रा, नासिर अब्दुल्ला, उषा बच्चानी, जसविंदर गार्डनर, संजय स्वराज, देवी शंकर शुक्ला इत्यादि मुख्य कलाकार है। इस फिल्म को महेंद्र तिवारी प्रस्तुत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः दर्शकों को काफी पसंद आ रही है फिल्‍म लल्‍लू की लैला

- Advertisement -