वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ

0
111
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 27 फरवरी 2021 का दिन वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही शुभ है। धार्मिक कार्यों में वृश्चिक राशि वालों की रुचि बढ़ेगी। भूमि से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना रहेगी। मान सम्मान प्राप्त होने की भी संभावना रहेगी। वहीं सिंह राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन आर्थिक हानि होने की संभावना बनी रहेगी,  मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

मेषः- आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

- Advertisement -

वृषः- आपमें सहनशीलता की कमी आयेगी। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

मिथुनः- आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

कर्कः- आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे।

सिंहः- आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

कन्याः- आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम भी सफलता नहीं मिलने देगा। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे  । आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

तुलाः- आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

वृश्चिकः- धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

धनुः- आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

मकरः- आपकी देश-विदेश की यात्राओं का योग बन सकता है। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

कुम्भः- आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

मीनः- आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके शत्राुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और नेप्च्यून के मध्य त्रिकोण बन रहा है। यह वर्ष आपके जीवन में कई परिवर्तन लायेगा। जहां एक ओर आपकी सोच में बदलाव आयेगा वहीं दूसरी ओर आप कुछ ऐसे प्रयोग करना चाहेंगे जिनका प्रारंभ में अपने लोगों द्वारा काफी विरोध भी होगा। साहित्य, कला, सिनेमा, संगीत, खेल आदि किसी विद्या से जुड़े हैं, तो प्रारंभिक विरोध के बाद आप स्वयं को बखूबी स्थापित करने में सफल भी रहेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आजीविका प्राप्त करने की दिशा में प्रयत्नशील हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रेम-प्रसंग प्रारंभ हो सकता है और बाद में उसी व्यक्ति से विवाह होने की पूर्ण संभावना है। यदि विदेश जाने के लिए प्रयत्नशील हैं तो अपने प्रयासों में लयबद्धता लाएं, सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाली लिए रहेगा और बच्चों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहेगा। परिवार में विवाह या शिशु जन्म हो सकता है। आपकी उन्नति में मूंगा, लाल, गुलाबी और श्वेत वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होती हैं। श्रेष्ठ तिथियां: 9, 18, 27 हैं। सहायक तिथियां: 10, 19, 28 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 20 अक्टूबर से 19 दिसम्बर के मध्य में 9, 18, 27 तारीखों को हुआ हो वे आपके लिए उत्तम मित्र, जीवन साथी, सहयोगी सिद्ध हो सकते हैं। वर्जित: 4 का अंक आपके लिए अशुभ है। आप 22, 24 तारीखों वाली जन्म तिथि के व्यक्ति से विवाह एवं व्यापार कदापि न करें।  आपके लिए बुध, वृहस्पति और शनिवार शुभ नहीं हैं।

विशेष: आपमें सफलता प्राप्त करने की शक्ति व सामथ्र्य है। आप शोध, विज्ञान, कृषि, प्रशासनिक सेवा, खेल, सीमेन्ट, व खनिज वस्तुओं के क्षेत्र में काफी सफलता अर्जित कर सकते हैं। परन्तु ध्यान रखें कि इन क्षेत्रें में आप किसी को साझेदार न बनाएं, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आगामी वर्ष आपके लिये उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेगा। उठाना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आगामी वर्ष आपके लिये उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेगा। नवम्बर-दिसम्बर के माह मिले-जुले फल देंगे, लेकिन कुल मिलाकर परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -