राशिफलः मिथुन राशि वालों को सफलता के योग, मेष राशि वालों को कष्ट

0
156
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः मिथुन राशि वालों को आज सफलता के योग, पर मेष राशि वालों को कष्ट की संभावना रहेगी। 14 मार्च 2021 का राशिफल यही बताता है। राशिफल के हिसाब से आज मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को भूमि से संबंधित निर्णय  में भी लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। व्यापार और अपने कार्य क्षेत्र में की गई नई योजनाओं में सफलता और आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। वहीं मेष राशि वाले व्यक्ति आज के दिन वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना रहेगी। आज के दिन यात्रा करना  भी कष्टदायक रहेगा, यात्रा करने से बचें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन। राहुकालः सायं 16.58 बजे से सायं 18.27 बजे तक

14 मार्च 2021 राशिफल 

मेषः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

- Advertisement -

वृषः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुनः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

सिंहः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंेगें।

कन्याः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

तुलाः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिकः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

धनुः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

मकरः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

मीनः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

अत्यन्त सौम्य तथा त्वरित प्रभाव दिखाने वाले ग्रह बुध तथा गुरु आपके कारक हैं। आपके आने वाले वर्ष का शुभ अंक 8 है, जिसके अधिपति अत्यन्त प्रभावशाली ग्रह मंगल हैं। जिससे आपके कारक तथा वर्षपति का संयोग प्रशासन तथा व्यवसाय की दृष्टि से लाभप्रद माना जाएगा। यद्यपि आपका सरल तथा सौम्य स्वभाव जीवन में अत्यधिक सफलतादायक सिद्ध होगा। आप अति भावुक व संवेदनशील प्रकृति के हैं। आप अपने चरित्र के प्रति दृढ़ विश्वास रखते हैं। आपको जीवन की हर नयी चीज या जीवन के प्रत्येक कार्य को सीखने की प्रबल इच्छा रहेगी।

श्रेष्ठ तिथियां: 5, 14, 23 हैं। सहायक तिथियां: 1, 19, 10, 28 हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 17 सितम्बर से 20 नवम्बर के मध्य। मार्च तथा अप्रैल के माह में आप अपने प्रशासनिक कार्यों के प्रति बेहद सफल रहेंगे। आपके शुभ दिन: रवि, शनि और शुक्रवार। वर्जित: मूलांक 6 और 9 वाले व्यक्तियों से सावधान। वैवाहिक एवं व्यापारिक सम्बन्ध न करें। घोर शत्रुता वाले अंक हैं।

विशेष: आपकी सबसे अच्छी विशेषता यह है कि आप फिजूलखर्च नहीं हैं, आप कठिन से भी कठिन कार्य सरलता से सीख सकते हैं। इस वर्ष आप शिक्षा प्रतियोगिता तथा फलिस विभाग के महत्वपूर्ण पर हासिल कर लेंगे। विशेषकर आप इंजीनियरिंग, सेल्समैनशिप, वकालत, रेलवे, टेलीग्राफ, रेडियो डीलर, दलाली का कार्य, बीमा, लेखन, एजेन्ट तथा पत्रकारिता, ट्रांसपोेर्ट तथा राजनीति और घड़ियों के व्यवसाय में लाभ तथा इन्हीं क्षेत्रें से सम्बन्धित कार्यों से सर्विस आदि हासिल कर सकते हैं। आपको चाहिए कि आप सर्विस हेतु आवेदन करके लाभ अर्जित करें। मई तथा जून का माह अत्यधिक उपयोगी, लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी कार्य तथा शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आप बेहद सफल रहेंगे। मई में आप यात्र तथा धोखाधड़ी से बचें।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -