समस्तीपुर। शहर के विवेक-विहार मुहल्ला निवासी अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद महतो एवं मध्य विद्यालय मन्नीपुर (वारिसनगर) में कार्यरत प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी की पुत्री निधि राज ने BPSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर एसडीएम बनकर मुहल्ले के साथ जिले का नाम रौशन किया है। रिजल्ट आते ही मुहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई।
निधि के घर आकर उसकी इस सफलता के लिए बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विदित हो कि 2010 में ही इन्होंने बी.पी.एस.सी की परीक्षा पास कर ली थी और सीवान में जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर तैनात हुई थीं। बावजूद इसके इन्होंने कड़ी मिहनत कर बी.पी.एस.सी की परीक्षा में इस बार 16 वां रैंक प्राप्त किया। वह अब बिहार प्रशासनिक सेवा के तहत एस.डी.एम बन गयी। उनका सपना पूरा हो गया। निधि शुरू से ही पढ़ने में होनहार थीं। कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल करना उनकी आदत में शुमार था। यही वजह रही कि उन्हें इस बार भी कामयाबी मिल गयी।
यह भी पढ़ेंः
अटल बिहारी वाजपेयी जी के 1942 में रोल की सत्यता
सफलता जिनके हर कदम चूमती रही, वे हैं डॉ. सुशांत कुमार
तीन बहनों में सबसे छोटी निधि बालिका उच्च विद्यालय से 10 वीं, महिला काँलेज से इंटर (विज्ञान), बी.ए (अंग्रेजी आनर्स) एवं डाँ० प्रभात कुमार के सानिध्य में अंग्रेजी से एम.ए समस्तीपुर काँलेज समस्तीपुर से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं।
यह भी पढ़ेंः बार-बार मन पूछे मेरा, बोलो भाई- कहां गइल मोर गांव रे!
इनकी बड़ी बहन स्नेह राज विजया बैंक समस्तीपुर में सहायक प्रबंधक, द्वितीय बहन रश्मि राज डाँक्टर एवं सबसे छोटे भाई रत्न राज केनरा बैंक दलसिंहसराय में सहायक प्रबंधक हैं। मुहल्ला के निवासी एवं अंग्रेजी के प्राइवेट शिक्षक सह इनौस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अपने बैच में ये हमेशा टाँप किया करती थीं। इनका रूझान शुरु से प्रशासनिक सेवा में था, जिसे इन्होंने पूरा किया।
यह भी पढ़ेंः BPSC : फिर रचा इतिहाह अदम्यया अदिति गुरुकुल ने
![](https://www.sarthaksamay.com/wp-content/uploads/2018/10/jyotish-ad-desktop.jpeg)