बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि राज्य में बिजनेस बढ़ा है

0
195
वित्त विभाग द्वारा आयोजित राजस्व प्राप्त करने वाले विभागों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
वित्त विभाग द्वारा आयोजित राजस्व प्राप्त करने वाले विभागों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में बिजनेस बढ़ा है तो अधिकारियों को अब राजस्व में भी बढ़ोतरी करनी चाहिए। वह समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। वित्त विभाग द्वारा आयोजित राजस्व प्राप्त करने वाले विभागों की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने की। मुख्य रूप से वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, निबंधन विभाग, खनन एवं भूतत्व विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार के प्रधान सचिवों/सचिवों ने विस्तार से अपने-अपने विभागों के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः नौकरशाही के दलदल में फंस गया है नीतीश का परिवर्तन रथ

- Advertisement -

वाणिज्य कर विभाग की सचिव प्रतिमा एस. वर्मा ने अपने विभाग में टैक्स पेयर, एस.जी.एस.टी, आई.जी.एस.टी. तथा करों के पिछले छह वर्षों के तुलनात्मक कर संग्रह के संबंध में विस्तार से बताया। साथ ही विभाग द्वारा आगामी वर्ष के लिए कर संग्रह के लक्ष्य की जानकारी दी। परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने विभाग के रेवेन्यू सोर्सेज, टैक्स कलेक्शन, वाहनों की संख्या में हो रही वृद्धि के संबंध में जानकारी दी। निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने भी अपने विभाग की राजस्व प्राप्ति की स्थिति, विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों, निबंधित दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन एवं ई-चालान की जानकारी दी। खनन एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर ने राजस्व वृद्धि हेतु कार्य योजना एवं आने वाली नई बालू नीति-2019 एवं नई खनिज नियमावली लाने के संबध में भी जानकारी दी। अवैध खनन के विरुद्ध की गई कार्रवाईयों के बारे में भी जानकारी दी गयी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने भी अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में और 14 लाख महिलाओं को मिलेगी धुएं से मुक्ति

बैठक के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बिजनेस बढ़ रहा है, लोगों की आमदनी बढ़ रही है। पहले से कर संग्रह भी बढ़ा है। नई दुकानें एवं मॉल खुल रहे हैं, यह अच्छी बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपत्ति के पारिवारिक बंटवारे के आधार पर होने वाले निबंधन को और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ेंः बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा- योग भारत की अनमोल देन

बिहार में वाहनों की संख्या बढ़ी है, इसका निबंधन और तीव्र गति से करने की जरूरत है। ई-रिक्शा को प्रमोट करने की जरूरत है। पर्यावरण की सुरक्षा और वातावरण को शुद्ध रखने के लिए वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी लाने के लिये काम करना होगा। खनन एवं भूतत्व विभाग को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण के महत्व वाले पहाड़ों की पहचान कर लेनी होगी और उसे संरक्षित रखना हमलोगों का दायित्व है। हमें अपने धरोहरों को बचाना है।

यह भी पढ़ेंः बिहार सरकार की मेघदूत योजना किसानों के लिए वरदानः राजीव

बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, ऊर्जा, मद्य-निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, भूमि एवं राजस्व सुधार मंत्री राम नारायण मंडल, खान एवं भूतत्व मंत्री ब्रजकिशोर बिंद, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, मुख्य सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त सुभाष शर्मा, मद्य-निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, वित्त विभाग के प्रधान सचिव श्री एस. सिद्धार्थ, खनन एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर, वित्त (व्यय) विभाग के सचिव राहुल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, वाणिज्य कर विभाग की सचिव प्रतिमा एस. वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, परिवहन विभाग की राज्य परिवहन आयुकत श्रीमती सीमा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः सईदा खान की ट्रेजिडी भरी दास्तां  सुन रूह कांप जाती है

- Advertisement -