दैनिक राशिफल और आज का पंचांगः मिथुन राशि वालों को मानसिक शांति

0
110
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

दैनिक राशिफल के अनुसार आज के दिन मिथुन राशि वालों का आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। उनको मानसिक शांति मिलेगी। वहीं कन्या राशि वालों को गुप्त शत्रु परेशान करेंगे। अतः सतर्क रहें, अन्यथा मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना  भारद्वाज के साथ, आज का पंचांग और दैनिक राशिफलः

27 अक्टूबर 2020 पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 6ः25 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्त- सायं 5ः38  बजे तक

आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि- एकादशी सुबह 10ः47 बजे तक तत् पश्चात् द्वादशीए दिन मंगलवारए

नक्षत्र- शतभिषा सुबह 6ः36 बजे तक तत् पश्चात् पूर्व भाद्रपद

योग– ध्रुव रात्रि अंत 1ः7 बजे तक तत् पश्चात् व्याधात

करण-  विष्टि

राशि- चन्द्रमा कुम्भ राशि में रात्रि अंत 2 बजकर 31 मिनट तक तत् पश्चात् मीन राशि में

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- सुबह 10:40 बजे से 01:25  बजे तक रहेगा

राहुकाल- दोपहर 2:50 बजे से सायं 4:14 बजे तक

27 अक्टूबर 2020 का राशिफल 

मेष

आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच.समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी जमीन.जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

वृष

आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। आपका सगे.सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

मिथुन

यदि आपके छोटे भाई.बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपकी तन्त्र.मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा.पाठ की ओर बढ़ेगा। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

कर्क

यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आपको मुख सम्बन्धी रोग होने की सम्भावना रहेगी। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

सिंह 

आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कन्या

आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

तुला

आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

वृश्चिक

आपको सरकार द्वारा मान.सम्मान प्राप्त हो सकता है। नौकरी बदलनी भी पड़ सकती है। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

धनु

आज आप जनता के प्रिय रहेगें ।आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। यदि भाई.बहिन से कोई पुराना मन.मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मकर

इस समय में आपको गुप्त.विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कुम्भ

नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे। साझेदारी या पत्नी के साथ व्यापार में लाभ होगा। आपके चलते हुए कार्यों में बाधएं उत्पन्न होंगी एवं धन हानि की सम्भावना बढेगी। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

मीन 

आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। आपके प्रति प्रेम.भाव की भावना कम रहेगी। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करेगें।

अंक ज्योतिष के अनुसार 

नववर्ष प्रवेश के दिन चन्द्र.बुध के मध्य सेक्सटाइल बन रहा है जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको उत्तम फल प्रदान करेगा। उन तमाम विचारोंए योजनाओं को अमल में ला सकेंगेए जिन पर आपने पिछले काफी समय से मेहनत की है। कठिन समस्याओं के हल आपको सहज ही प्राप्त होंगे। आपके आलोचक विरोधी भी आपकी सफलता से प्रभावित हुए बिना नहीं रहेंगे। यदि रचनात्मक कार्यों.लेखनए कलाए साहित्यए फिल्मए नृत्य आदि किसी विद्या से जुड़े हैं तो अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ने में सफल रहेंगे ।

श्रेष्ठ तिथियां- 9, 18, और 27 हैं। श्रेष्ठ समय- वर्ष में 21 जुलाई से 20 सितम्बर के मध्य। शुभ दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार। अपने मांगलिक कार्य इन्हीं दिनों सम्पन्न करें। शुभ फल की प्राप्ति होगी। वर्जित- जिनकी जन्मतिथि 4 है उनसे सावधान रहें। विवाह और व्यापारिक संबंध स्थापित न करें। घोर शत्रुता वाला अंक है। विशेष- कैरियर के क्षेत्र में प्रकाशन, लेखन, कृषि, जल, पर्यावरण के क्षेत्रें में शिखर की सफलता प्राप्त होगी। यदि शोधरत हैं तो परिणाम उत्साहवर्धक रहेंगे। आजीविका प्राप्त करने की दिशा में किये गये प्रयत्न सार्थक सिद्ध होंगे। वर्तमान नौकरी, व्यवसाय में मनोकूल स्थितियां निर्मित होंगी। नौकरी में हैं तो पदोन्नति की कामना कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष उत्तम है। वर्तमान व्यवसाय में विस्तार होगा और किसी नये कार्य में प्रवेश भी कर सकते हैं। जमीन-जायदाद, वाहन खरीदने का भी योग चल रहा है। पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा और परिवार में कोई मंगल कार्य भी सम्पन्न हो सकता है। नवम्बर का माह साधारण फलदायी है। तात्कालिक रूप से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनुत्पादक कार्यों में ऊर्जा नष्ट होगी। अपव्यय की स्थिति से बचाना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जोखिम उठाने की दृष्टि से भी समय अच्छा नहीं है। अतः सोच-समझ कर ही कदम उठायें। दिसम्बर और जनवरी, फरवरी के महीने उत्तम फल प्रदान करेंगे। योजनाओं को व्यवहार में लाने में सफल रहेंगे। जोखिम उठाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना सहायक रहेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गये निर्णय दूरगामी परिणाम देने में सहायक रहेंगे।

- Advertisement -