राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट टिप्पणी से सुशील मोदी गदगद

0
215
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।

पटना। राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणीका- डील पर कोई संदेह नहीं- से बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता सुशील मोदी गदगद हैं। उन्होंने इसे लेकर शुक्रवार को कई ट्वीट किये। श्री मोदी अभी अमेरिका के दौरे पर हैं। श्री मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला यदि पहले आ गया होता तो पांच राज्यों का परिणाम अलग आ सकता था। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से राहुल गांधी के झूठ की हवा निकल गयी। उन्होंने राहुल पर कटाक्ष किया कि बादल बहुत देर तक सूरज को नहीं ढक सकता है। जनता अब समझ जायेगी कि ‘चौकीदार चोर है‘ या “चोर मचाए शोर” है।

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया और वह भी मरी हुई वाली कहावत सुप्रीम कोर्ट के फैसले से चरितार्थ हुई हैl उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। उन्होंने पूछा कि राहुलजी आपके भूचाल का क्या हुआ? झूठ, भ्रम और अफवाह की आयु लम्बी नहीं होती है। हमारे लिए राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है।

- Advertisement -

श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार 2012-15 के बीच तीन साल तक राफेल विमान खरीदने का सौदा नहीं कर पायी, जबकि इसी अवधि में शत्रु देशों ने 400 लड़ाकू विमान खरीद लिए। एनडीए सरकार ने जब मात्र एक साल में 74 उच्चस्तरीय बैठकों के जरिये पारदर्शी प्रक्रिया अपना कर 36 राफेल विमान खरीदने का समझौता कर लिया, तब राहुल गांधी वायुसेना का मनोबल तोड़ने की मुहिम में लग गए। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में सरकार को क्लीन चिट देकर साबित कर दिया कि कांग्रेस केवल चुनावी फायदे के लिए रक्षा सौदे पर झूठ बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि एयर चीफ मर्शल बीएस धनोवा ने राफेल विमानों को गेम चेंजर बताया है और इसके सौदे पर सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दिखायी है। इसके बावजूद कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां अगर संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग कर थेथरोलाजी पर उतारू हैं तो जाहिर है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट और अपने एयरचीफ मार्शल पर भरोसा नहीं है। क्या विरोधी दल शत्रु देशों को खुश करने के लिए राजनीतिक अड़ंगेबाजी कर रहे हैं?

यह भी पढ़ेंः एनडीए सरकार ने लालटेन युग से बिहार को बाहर निकालाः मोदी

- Advertisement -